भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) प्रमुख सौरव गांगुली भी इसी माह होने वाली लीजेंड्स क्रिकेट लीग (एलएलसी) में खेलेंगे। गांगुली के साथ इस लीग में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन , ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली सहित कई अन्य दिग्गज क्रिकेटर भी खेलते हुए नजर आयेंगे। यह मैच भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में होगा। इस लीग में इयोन मॉर्गन, वीरेंद्र सहवाग , मिस्बाह-उल-हक़, जोंटी रोड्स, मिचेल जॉनसन, शेन वॉटसन, रॉस टेलर और डेल स्टेन जैसे खिलाड़ी भी खेलते हुए दिखेंगे। अभी तक कुल 53 खिलाड़ियों के नाम इसके लिए तय हुए हैं।
एलएलसी का दूसरा सत्र 17 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, जोधपुर और कटक या राजकोट में आयोजित होगा।










































