चांगोटोला थाना अंतर्गत ग्राम कुमझर समीप बसेगांव के जंगल कोयला भट्टी नाला में पत्थरों में दफन की गई एक महिला की लाश बरामद की गई ।मृतिका की शिनाख्त सुनीता पति दिलीप यादव 41 वर्ष ग्राम मक्के थाना नैनपुर जिला मंडला निवासी के नाम से की गई जिसकी गला घोट कर हत्या करने के बाद उसकी लाश को नाले के पत्थर में दबा दिया गया था। महिला की लाश 15 दिन पहले की बताई गई है जो काफी खराब हो चुकी थी । प्रेम प्रसंग के चलते सुनीता यादव की हत्या उसी के प्रेमी ने की थी। चांगोटोला पुलिस ने इस मामले में इस महिला के प्रेमी बलराम पिता बिसराम भावरे 45 वर्ष ग्राम मक्के थाना नैनपुर निवासी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मंडला जिले के ग्राम मक्के निवासी यह महिला सुनीता यादव के दो बेटे हैं जो अपनी मां से अलग रहते हैं और सुनीता को उसका पति 12 वर्ष पहले ही छोड़ चुका है ।सुनीता अकेले रहती थी और उसी गांव में बलराम भावरे भी अकेला रहता था जिसे उसकी पत्नी भी छोड़ चुकी थी। बताया गया है कि सुनीता और बलराम के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और सुनीता बलराम के ऊपर शादी करने का दबाव डाल रही थी। 23 अगस्त से यह महिला सुनीता यादव अपने गांव से लापता हो गई थी ।इस संबंध में उसके परिवार वालों ने नैनपुर पुलिस थाना में रिपोर्ट की थी। नैनपुर पुलिस गुम इंसान कायम कर इस महिला की खोजबीन कर रही थी। खोजबीन के दौरान पता चला कि इस महिला का प्रेम संबंध उसके गांव के बलराम के साथ चल रहा था। तब नैनपुर पुलिस ने बलराम से पूछताछ की उसने घटना के संबंध में बताया कि उसकी हत्या कर दी गई है। 10 सितंबर को नैनपुर पुलिस बलराम को लेकर के चांगोटोला पहुंची और और चांगोटोला पुलिस बलराम के बताए अनुसार बसेगांव के जंगल कोयला भट्टी नाला पुलिस पहुंची। नाला में सुनीता की लाश एक बड़े पत्थर के नीचे दबी हुई थी जिसे तोड़ने का प्रयास किया गया। पत्थर नहीं टूटा तब जेसीबी मशीन से उस पत्थर को हटाया गया जहां पर महिला सुनीता की लाश पाई गई ।यह लाश सुनीता यादव की थी। बताया गया है कि जब सुनीता बलराम यादव पर शादी करने का दबाव बना रही थी। तब बलराम यादव ने सुनीता को अपने रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और वह घटना के पहले चांगोटोला थाना अंतर्गत बसेगांव का जंगल कोयला भट्टी का नाला पहुंचा और घटनास्थल को देखने के बाद 23 अगस्त को बलराम सुनीता को लेकर कोयला भट्टी का नाला पहुंचा और उसने सुनीता की गला घोट कर हत्या कर दी और उसकी नाले दबाकर उसके ऊपर बड़ा पत्थर धकेल दिया ।सुनीता की लाश करीब 5 कुंटल पत्थर के निचे दबी हुई थी । चांगोटोला पुलिस ने इस पत्थर को हटाने का प्रयास और तूड़वाने का प्रयास किया किन्तु पत्थर नहीं हटा । सब चांगोटोला पुलिस को इस पत्थर को हटाने के लिए जेसीबी मशीन बुलाने की पड़ी और जेसीबी मशीन से पत्थर को हटाया गया हटाया। सुनीता की लाश काफी खराब हो चुकी थी चांगोटोला पुलिस ने डॉक्टर को बुला कर सुनीता यादव की लाश का पोस्टमार्टम घटनास्थल पर ही करवाएं और लाश उसके परिजनों को सौंप दिया गया। सुनीता की लाश उनके परिजनों ने मौके पर ही कफन दफन कर दिए ।चांगोटोला पुलिस ने घटनास्थल अपने क्षेत्र का होने से यह पूरा मामला अपने हाथ में लिया और बलराम भावरे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इस मामले की जांच पड़ताल थाना प्रभारी कृपाल शाह टेकाम और उपनिरीक्षक रंजीत रघुवंशी द्वारा की जा रही है।










































