होलकर स्टेडियम में चमकेंगे क्रिकेट सितारें

0

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता लाने तथा दुर्घटना होने पर कैसे लोगों की मदद करें यह संदेश लोगों तक पहुंचाने के मकसद से इन्दौर के होलकर स्टेडियम में विश्व के एक से बढ़कर एक क्रिकेट के धूरंधर क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। इन धुरंधरो में हंड्रेड टेस्ट क्लब के 9 मेंबर भी खेलेंगे। क्रिकेट वर्ल्ड के इन सितारा क्रिकेटरों का यह रोमांच तीन दिनों यानी 17 से 19 सितम्बर तक देखने को मिलेगा। पहला मैच इंग्लैंड लीजेंडस तथा वेस्ट इंडीज लीजेंडस के बीच 17 को दोपहर 3.30 बजे से और दूसरा मैच अफ्रीका लीजेंडस ओर श्रीलंका लीजेंडस के बीच फ्लड लाइट में शाम 7.30 बजे से खेला जाएंगा। 8 टीमें तीन दिन में 5 मैच में खेलेंगी इसमें सचिन, लारा समेत 15 से ज्यादा स्टार क्रिकेटर है, जिनमें 9 ऐसे है जिन्होंने 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले है। ये सब यहां नजर आएंगे। प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इन्दौर में दो साल बाद फिर से क्रिकेट का रोमांच शुरू होने वाला है। आगामी 4 अक्टूबर को होने वाले भारत-अफ्रीका मैच से पहले रोड सैफ्टी वर्ल्ड सीरीज के 5 मैच से शहर में अच्छा माहौल बन जाएंगा। सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा समेत कई स्टार क्रिकेटर इन्दौर में खेलने आ रहे है। सचिन ने अपने वन डे केरियर के 10 हजार रन बनाने का रिकार्ड इन्दौर में ही बनाया है।
बीते कई दशकों से जिन खिलाड़ियों को दर्शकों ने मैदान पर नहीं देखा है वह खिलाड़ी मैदान पर होंगे, जिनमें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह ,हरभजन सिंह, यूसुफ पठान, सुरेश रैना ,ब्रायन लारा ,जोंटी रोड्स, रॉस टेलर, सनथ जयसूर्या ,ब्रेट ली ,जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस सीरीज में क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे।
:: हंड्रेड टेस्ट क्लब के ये 9 मेंबर होंगे शामिल ::
बता दें कि जो खिलाड़ी अपने क्रिकेट कैरियर में 100 या इससे भी ज्यादा टेस्ट खेल लेता है तो वह हंड्रेड क्लब में शामिल हो जाता है। विश्व क्रिकेट में ऐसे कई खिलाड़ी है जो इस क्लब के मेंबर है। इन्दौर में अलग अलग टीमो के 9 मेंबर पहली बार एक साथ खेलते दिखेंगे।
सचिन – 200 टेस्ट
हरभजन सिंह – 103
रॉस टेलर – 112
ब्रायन लारा – 131
मखाय नतिनी -101
इयान बैल – 118
चमिंडा वास – 111
जयसूर्या – 110
:: ये होगें टीम के सितारें ::
इंडिया – सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, इरफान पठान, हरभजन सिंह, सुरेश रेना
आस्ट्रेलिया – शेन वॉटसन , एलेक्स डूलन, ब्रैड हैडिन, स्टुअर्ट क्लार्क, ब्रेट ली, कैमरून व्हाइट
वेस्टइंडीज – ब्रायन लारा , डेंजा हयात, देवेंद्र बिशू, जेरोम टेलर, डैरेन पॉवेल,
इंग्लैंड – इयान बेल , निक कॉम्पटन, फिल मस्टर्ड, डैरेन मैडी, रिक्की क्लार्क
न्यूजीलैंड- रॉस टेलर , जेसन स्पाइस, स्कॉट स्टायरिस, शेन बॉन्ड, क्रेग मैकमिलन।
बांग्लादेश – शहादत हुसैन , अब्दुर रज्जाक, आलमगीर कबीर तुषार।
श्रीलंका – दिलशान , असेला गुणरत्ने, सनथ जयसूर्या, चमिंडा वास, थिसारा परेरा.
साउथ आफ्रिका – जोंटी रोड्स , पीटरसन, लांस क्लूजनर, मखाया नतिनी।
:: होलकर में होने वाले मैचों की जानकारी ::
17 सितम्बर – इंग्लैड/वेस्टइंडीज – दोपहर 3. 30 बजे से
17 सितम्बर – अफ्रीका/श्रीलंका शाम 7 .30 बजे से
18 सितम्बर – आस्ट्रेलिया/बांग्लादेश – दोपहर 3. 30 बजे से
18 सितम्बर – इंडिया/ न्यूजीलैंड – शाम 7 .30 बजे से
19 सितम्बर – अफ्रीका/ इंग्लैंड – शाम 7 .30 बजे से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here