मॉ सिंहवाहिनी दुर्गा मंदिर में हवन-पूजन व कन्या भोज का हुआ आयोजन

0

नगर  के  वार्ड  नं. १ अमृत नगर में  स्थित  मॉ  सिंहवाहिनी  दुर्गा  मंदिर  में शारदेय नवरात्र  के  नवमीं  मंगलवार को  हवन-पूजन  का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पं. द्वारा दोपहर में हवन-पूजन संपन्न करवाय गया। तत्पश्चात  कन्याओं  की पूजा अर्चना कर कन्या भोज संपन्न  हुआ जिसके बाद नहर में कलश व ज्वारे  का विसर्जन के बाद भण्डारा का  आयोजन किया गया। भक्तजनों ने  भण्डारा रूपी महाप्रसादी ग्रहण कर मातारानी  का  आर्शिवाद  प्राप्त  किये।  मंदिर समिति पदाधिकारियों ने बताया कि समिति  द्वारा चैत्र व शारदेय नवरात्र पर्व धूमधाम से मनाया जाता है और इस वर्ष भी शारदेय नवरात्र पर्व मनाया गया और पर्व के नवमी पर  हवन-पूजन एवं जवारे का विसर्जन कर महाप्रसादी का वितरण किया गया।  इस अवसर पर  कमलकिशोर  फुलबांधे, अशोक  देव्हारे,  मोहन   लिमजे,  अनिल   देवगढे,  रमेश ब्रम्हे, अजीत राणा    सहित  अन्य  भक्तजनों का  सराहनीय  योगदान  रहा। गौरतलब है कि इससे पूर्व २२ वर्ष से समिति द्वारा खुले तौर पर सार्वजनिक पंडाल लगाकर माता रानी की स्थापना की  जा रही थी। जिसके बाद सभी वार्डवासीयों ने माता रानी के भक्तों के सहयोग से माता रानी के मंदिर का निर्माण किया जहां शारदेय व चैत्र नवरात्र पर्व पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। ४ अक्टूबर को आयोजित भंडारे का आयोजन समिति द्वारा बहुत ही शानदरा ढ़ंग से किया गया। रामपायली रोड़ स्थित इस माता के दरबार में करीब ३ हजार श्रृध्दालुओं ने भंडारे रूपी प्रसाद का स्वाद चखकर इसका आनंद लिया। इस दौरान समिति द्वारा महिलाओं व पुरूषों के दो दल बनाये गये जिनके द्वारा भक्तजनों को बैठालकर महाप्रसादी का वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here