अतनु और संगीता ने जीता स्वर्ण

0

देश के शीर्ष तीरंदाज अतनु दास ने यहां राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरूष व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले अतनु को टोक्यो ओलंपिक में हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद से ही वह निराश थे। इसके बाद उन्होंने अपनी ट्रेनिंग में बदलाव किया जिसका लाभ उन्हें यहां मिला है। उन्होंने फाइनल में सेना के गुरचरण बेसरा को 6-4 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
वहीं हरियाणा के खिलाड़ियों ने रिकर्व स्पर्धा में जीत दर्ज की। इसमें उसके खिलाड़ियों ने पुरूष और महिला टीम, महिला व्यक्तिगत और मिश्रित युगल स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। हरियाणा की महिला टीम ने शूटआउट में झारखंड को हराया जबकि पुरूष टीम को सेना से मुकाबले में वॉकओवर मिला। वहीं रिकर्व स्पर्धा के महिला वर्ग में संगीता ने झारखंड की अनिष्का कुमारी सिंह को एकल फाइनल में हराकर पहला स्थान हासिल करने के साथ ही स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आकाश और भजन कौर की मिश्रित युगल जोड़ी ने महाराष्ट्र के गौरव लांबे और चारूता कमालापुर की जोड़ी को हराकर स्वर्ण हासिल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here