सिर्फ 50 लोगों ने ही बैंकों को 92,570 करोड़ रुपया दबा रखा है। वित्त मंत्रालय द्वारा लोकसभा में दी गई जानकारी के अनुसार देश के शीर्ष टॉप 50 डिफॉल्टर्स ने बैंकिग सिस्टम से 92,570 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की हुई है। टॉप 50 डिफॉल्टर्स की लिस्ट में मेहुल चौकसी की फर्म गीतांजलि रत्न टॉप पर है।
गीतांजलि जेम्स ने की 7,848 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी
इस लिस्ट में गीतांजलि जेम्स का नाम सबसे ऊपर है जिसमें 7,848 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। इसके बाद इरा इंफ्रा (5,879 करोड़ रुपए), आरईआई एग्रो (4,803 करोड़ रुपए), ABG शिपयार्ड (3,708 करोड़ रुपए), विनसम डायमंड्स (2,931 करोड़ रुपए) और रोटोमैक ग्लोबल (2,893 करोड़ रुपए) का नंबर आता है।
10.1 लाख करोड़ का कर्ज बट्टे खाते में
बैंकों ने 10.1 लाख करोड़ का कर्ज बट्टे खाते में डाल दिया है। यानी बैंकों को ये रुपए वापस मिलने की संभावना नहीं है। भारत का सबसे बैंक SBI ने सबसे ज्यादा 2 लाख करोड़ रुपए का कर्ज बट्टे खाते में डाला है।
CBI ने मेहुल चोकसी के खिलाफ 6700 करोड़ रुपए के फ्रॉड केस में 3 नई FIR दर्ज कीं
CBI ने भगोड़े डायमंड व्यापारी मेहुल चौकसी और दो ज्वेलरी ब्रांड्स के खिलाफ पंजाब नेशनल बैंक की शिकायत पर तीन नई FIR दर्ज की हैं। शिकायत के मुताबिक, मेहुल चौकसी और नक्षत्र ब्रांड्स लिमिटेड और गीतांजलि जेम्स लिमिटेड का नाम नए घोटाले में नाम आया है।
बैंक के मुताबिक, चौकसी और इन दोनों ज्वेलरी ब्रांड्स ने PNB और कई अन्य बैंक को 6,746 करोड़ रुपए का अतिरिक्त नुकसान पहुंचाया है। PNB घोटाले का आरोपी चौकसी जनवरी 2018 में विदेश भाग गया था।










































