नहीं थम रही चोरी की वारदात

0

एक ओर पुलिस प्रशासन द्वारा जिले भर में उचित कानून व्यवस्था और मुस्तैद प्रशासन होने का दावा किया जा रहा है। तो वहीं दूसरी ओर नगर सहित पूरे जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। जिस पर अंकुश लगाना पुलिस प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। जहा चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें ना तो पुलिस का डर है और ना ही कानून की परवाह। जो बेखौफ होकर आए दिनों चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जिले में लगातार बढ़ते जा रहे चोरी के इन मामलों में अब चोर मेट्रो सिटी की तर्ज पर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिसके चलते जिले का क्राइम ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है।मंगलवार की शाम महावीर चौक स्थित बाफना नमन ज्वेलर्स में हुई चोरी की वारदात का मामला अभी थमा भी नहीं था कि नगर से लगे क्षेत्र में फिर एक चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है जहां चोरी के लगातार बढ़ते जा रहे इन्हीं मामलों के बीच बीती रात नवेगांव ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंगलई में गोंदिया रेड पर संचालित हार्डवेयर व इलेक्टिक दुकान की दीवार तोड़कर नकदी सहित अन्य सामग्री को चोरी करने का मामला सामने आया है। पांच जनवरी को इसकी सूचना पुलिस को दिए जाने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का मुआयना कर अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। चोरी की इस वारदात में करीब डेढ लाख रु का माल चोरी होने की बात दुकान संचालक द्वारा कही जा रही है।जिनकी लिखित शिकायत पर ग्रामीण थाना पुलिस ने दुकान परिसर में लगे पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट चुकी है।

दीवार तोड़कर नगदी सहित कीमती सामग्री चुरा ले गए चोर
प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 जनवरी की रात किन्हीं अज्ञात चोरों ने गोंदिया रोड स्थित एक हार्डवेयर व इलेक्टिक दुकान को अपना निशाना बनाया । जहां उन्होंने दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर दुकान में प्रवेश कर दुकान के गल्ले में रखे नगद 20,000 सहित अन्य कीमती सामग्रियों की चोरी कर ली।दुकान के संचालक कृष्णा मस्करे ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सुबह जानवर चराने वाले लोगों से सूचना मिली की उनकी दुकान को पीछे तरफ से तोड़ा गया है। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और देखा कि दीवार टूटी हुई है जिसपर चोरी होने की संभावना के चलते उसने दुकान का शटर खोलकर देखा तो दुकान से चोरों ने पंखे, कंडेशर, मोटर सामग्री, कापर वायर समेत अन्य जो महंगी सामग्री थी उसे चोरी कर लिया है। साथ ही दुकान के गल्ले में रखे 20 हजार रुपये नकद भी चोरी कर लिए है। पीडि़त ने बताया कि इस तरह करीब डेढ़ लाख की चोरी की है। जिसकी शिकायत भी उन्होंने पुलिस से कर दी है।

रेहकी कर चोरी किए जाने की जताई जा रही आशंका
पीड़ित दुकान संचालक के अनुसार दुकान में चोरी की घटनाओं को अंजाम आसानी से न दिया जा सके इसके लिए नौ इंच की मोटी दीवार बनाई गई है। बावजूद इसके चोरों ने इतनी मोटी दीवार को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिससे ऐसा प्रतीत होता है चोरी करने वाले लोग दुकान की वस्तुस्थिति से परिचित है या फिर उन्होंने रेहकी की है। पीडि़त ने बताया कि वैसे भी इस क्षेत्र में पुलिस की गश्त कम ही होती है। जिन्होंने चोरी की इस वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात चोरों की तुरंत गिरफ्तारी कर क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।

सराफा बाजार में हुई चोरी के ठीक दूसरे दिन हुई बड़ी चोरी की वारदात
इन दिनों नगर सहित नगर से लगे अन्य क्षेत्रों में चोरी की वारदातों में इजाफा होता नज़र आ रहा है आपको बताए कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुजरी बाजार की एक ज्वलेर्स की दुकान से तीन जनवरी की रात में एक युवक ने तीन हार व एक अंगूठी चोरी कर फरार हो गया है जिसका सुराग पुलिस को अब तक नहीं लग पाया है। वहीं एक बार फिर अब नवेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरों ने नो इंच की दीवार को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया है। तीन दिन के अंतराल में हुई दो चोरी की बड़ी घटनाओं से व्यापारियों के बीच डर का माहौल निर्मित हो गया है।अब देखना यह दिलचस्प रहेगा कि पुलिस, इन दोनों ही बड़ी चोरियों का खुलासा कितने दिनों में कर पाती है। या फिर वारासिवनी कायदी क्षेत्रों में हुई चोरी की वारदातों की तरह यह चोरी भी, महज एक पहेली बन कर रह जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here