US में रहने वाले 1% भारतीय 6% टैक्स देते हैं:अमेरिकी सांसद बोले- भारतीय लॉ फॉलो करते हैं, उनके लिए इमिग्रेशन प्रोसेस आसान करेंगे

0

अमेरिका में रह रहे भारतीय 6% टैक्स देते हैं। इस बात की जानकारी अमेरिकी सांसद रिच मैक्कोर्मिक ने हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव्स में अपनी पहली स्पीच में दी। उन्होंने कहा कि भारतीयों का अमेरिकी आबादी में 1% हिस्सा है, लेकिन वो 6% टैक्स देते हैं।

जॉर्जिया से सांसद रिच मैक्कोर्मिक ने कहा- मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहूंगा जो भारत से अमेरिका आए। जॉर्जिया में करीब एक लाख ऐसे लोग हैं, जो भारतीय हैं। यहां 5 में से एक भारतीय डॉक्टर है। इनका रोल अहम है। ये बड़ी बात है। हम कोशिश करेंगे कि भारतीयों के लिए इमिग्रेशन प्रोसेस आसान हो सके।

बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन में 80 से ज्यादा भारतवंशी अहम पदों पर
रिच ने कहा- अमेरिकी आबादी में इनकी हिस्सेदारी 1% है, लेकिन वो 6% टैक्स देते हैं। वो लॉ को फॉलो करते हैं। उनकी प्रोडक्टिविटी ज्यादा है और वो किसी तरह की कोई समस्या पैदा नहीं करते। भारतीय ज्यादतर फैमिली ओरिएंटिड होते हैं, इसलिए उन्हें डिप्रेशन, एंजायटी जैसी समस्याएं नहीं होती। अमेरिकियों में ये आम समस्याएं हैं।

UN इंटरनेशनल माइग्रेशन रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में करीब 1.80 करोड़ प्रवासी भारतीय हैं। इनमें से 44 लाख लोग अमेरिका में रहते हैं। कैलिफोर्निया, टेक्सास, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, इलिनोइस में इनकी सबसे ज्यादा आबादी है। अमेरिकी एडमिनिस्ट्रेशन में 80 से ज्यादा भारतवंशी अहम पदों पर तैनात हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here