भारत की तीसरी सबसे बड़ी ऑटो मैन्यूफैक्चरर कंपनी टाटा मोटर्स ने 1 फरवरी से अपनी गाड़ियों के प्राइस बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने तीन महीने के अंदर दूसरी बार प्राइस बढ़ाए हैं। इससे पहले टाटा मोटर्स ने 7 नवंबर को पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में 0.90% की बढ़ोतरी की थी।
कंपनी का कहना है कि कंपोनेंट महंगे होने और नए एमिशन नॉम्स के अनुसार कार मैकिंग में ओवरऑल कोस्ट बढ़ रही है। इस कारण पेट्रोल-डीजल पोर्टफोलियो की सभी गाड़ियों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। बढ़े हुए दाम 1 फरवरी से कंपनी के लाइनअप में शामिल सभी मॉडल्स के अलग-अलग वैरिएंट पर 1.2% की दर से लागू होंगे। कीमतें बढ़ने के बाद यहां हम आपको बता रहे हैं कंपनी के सभी मॉडल्स के बेस वैरिएंट्स की क्या कीमत होगी…
जनवरी 2022 से अब तक 5 बार बढ़े दाम
ये जनवरी 2022 से अब तक पांच बार है जब टाटा मोटर्स ने गाड़ियों के दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले लागत बढ़ने के चलते जुलाई में भी पैसेंजर गाड़ियों के दाम 0.55% बढ़ाए थे। इससे पहले अप्रैल में भी दाम करीब 1.1% बढ़ाए थे। इतना ही नहीं इससे पहले जनवरी 2022 में भी कंपनी ने अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के आधार पर 0.9% का इजाफा किया था। उस वक्त भी इनपुट कोस्ट बढ़ने की वजह से कीमतें बढ़ाई गई थीं।