वारासिवनी से लालबर्रा रोड़ पर स्ट्रीट लाईट के निर्माण कार्य के लिये डाली गई निर्माण सामग्री सड़क पर ही पड़ी हुई है जिसकी वजह से हादसे हो रहे है। नगर पालिका ने इस मार्ग पर ठेकेेदार के द्वारा हॉल ही में स्ट्रीट लाईट के खंबे लगाने के लिये बैस बनवाया है। जिसमें रेत गिट्टी का मटेरियल मार्ग पर ही फैला हुआ है। जिसकी सुध न तो नगर पालिका ले रही है ना ही संबंधित ठेकेदार जो किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
जगह जगह सड़क किनारे पड़ी सामग्री – शाहिल
इस संबंध में पद्मेश को जानकारी देते हुये शाहिल मर्सकोले ने बताया की वे नगर से सटे ग्राम का निवासी हूॅ। हम लोगों को दिन में तीन से चार बार वारासिवनी आना और जाना पड़ता है। कई बार हमे रात भी हो जाती है। बड़े वाहनों के लाईट हम दुपहिया वाहन चालकों के वाहन पर जब पड़ते है तो आगे का रास्ता दिखाई नही देता ऐसे में मार्ग में जगह जगह सड़क पर फैली निर्माण सामग्री की वजह से हमे दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है। नपा को इस और ध्यान देना चाहिये और इस निर्माण सामग्री को उठाने की कवायद करनी चाहिये।
मार्ग पर है यातायात का भारी दबाव- इलियास
वही वारासिवनी नगर के निवासी इलियास खान ने बताया की लालबर्रा मार्ग में यातायात का भारी दबाव होने के साथ ही इस मार्ग पर मैरिज लॉन भी है जहां प्रतिदिन शादी ब्याह होते है। ऐसे में भारी वाहनो के आवागमन करने के दौरान बारात को किनारे से गुजरना पड़ता है। ऐसे में सड़क पर फैली निर्माण सामग्री से काफी परेशानी हो रही है। हम जानते है की स्ट्रीट लाईट लगवाये जाने का कार्य जनहित में है मगर वर्तमान में किसी प्रकार का कोई कार्य नपा द्वारा संबंधित ठेकेदार से नही करवाया जा रहा है। फिलहाल यह कार्य अधूरा पड़ा है ऐसे में निर्माण सामग्री को सड़क से कहीं अन्यत्र स्थान पर रखवाया जाना अनुचित होगा वरना किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण यह फैली हुई निर्माण सामग्री बनेगी।
इनका कहना है –
में लालबर्रा रोड़ पर पड़ी निर्माण सामग्री को उठवाये जाने के लिये जिस ठेकेदार ने यह कार्य किया है उसे ताकीद करती हूॅ। शीघ्र ही सामग्री को उठवा लिया जायेगा।
सीएमओं दिशा डहेरिया
नपा वारासिवनी










































