प्लेन की सीढ़ियां चढ़ते वक्त 5वीं बार लड़खड़ाए बाइडेन:अमेरिकी राष्ट्रपति ने साइड रेलिंग को पकड़कर खुद को संभाला

0

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाइडेन प्लेन की सीढ़ियों पर चढ़ते समय लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने आप को संभाल लिया और गनीमत रही कि उन्हें कोई चोट नहीं लगी।

दरअसल, 80 साल के राष्ट्रपति जो बाइडेन पोलैंड से अमेरिका वापस आ रहे थे। अमेरिका जाने के लिए वो एयरफोर्स वन की सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वो सीढ़ियों पर लड़खड़ा गए। वीडियो में उन्हें हाथ के सहारे उठते देखा गया। इसके बाद उन्होंने खुद को संभाल लिया और विमान के अंदर बैठ गए।

यूक्रेन दौरे के बाद पोलैंड पहुंचे थे बाइडेन
बाइडेन 20 फरवरी को अचानक ही यूक्रेन के अचानक दौरे पर पहुंच गए थे। यहां कीव में वे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की के साथ नजर आए थे। इसके बाद वो 21 फरवरी को पौलेंड गए थे। यहां एक सभा को संबोधित किया।

अमेरिकी प्लेन से एक और शख्स गिरा था
अमेरिकी राष्ट्रपति जब पोलैंड पहुंचे थे, तब प्लेन से उतरते समय एक शख्स नीचे गिर गया था। ये शख्स कौन था इसकी जानकारी नहीं मिली। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोगों ने कई कमेंट किए। कई लोगों ने पूछा कि आखिर गिरने वाला शख्स कौन है। कई लोगों ने सवाल किया- क्या बाइडेन फिर गिर गए? हालांकि प्लेन की सीढ़ियों से गिरने वाला ये शख्स अमेरिका का राष्ट्रपति तो नहीं था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here