माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल की मंशा अनुरूप आज 04 मार्च शनिवार को कक्षा 12 वीं की परीक्षा जिले के 119 परीक्षा केंद्रों में आयोजित कि गई। जहा कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय का पर्चा हल किया ।अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र हल करने के दौरान पंजीकृत 19084 विद्यार्थियों में से 18618 विद्यार्थियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में उपस्थित होकर अंग्रेजी विषय का पर्चा हल किया। तो वही इस परीक्षा से 466 अनुपस्थित रहे। वही किसी भी परीक्षा केंद्र में नकल प्रकरण नहीं बना।
उड़ानदस्ते ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया दौरा- उपाध्याय
जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित कक्षा बारहवी की परीक्षा को लेकर दूरभाष पर की गई चर्चा के दौरान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार उपाध्याय ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों में संपूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है और बेहतर तरीके से परीक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल प्रकरण को रोकने के लिए कलेक्टर के निर्देश पर समस्त एसडीएम की टीम के साथ ही जिला शिक्षा विभाग, आदिवासी विभाग व सहायक संचालक की टीम लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर विद्यार्थियों को चेक कर रही है। आज अंग्रेजी विषय के पेपर में किसी भी परीक्षा केंद्रों में कोई भी विद्यार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया है।








































