पत्नी के मायके से ससुराल आने के बाद बातचीत नहीं करने से व्यथित एक युवक ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। जिसे जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है ।यह युवक संजू पिता मोरेलाल मरकाम 26 वर्ष ग्राम हर्रा टोला थाना रूपझर निवासी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संजू मरकाम की पत्नी सुनीता मरकाम 8 दिन के लिए अपने मायके रेहंगी चली गई थी। जिससे संजू परेशान हो गया था ।किंतु हाल ही में 2 दिन पहले ही संजू की पत्नी सुनीता मरकाम अपने मायके से ससुराल हर्रा टोला आई थी। किंतु वह संजू से बात नहीं कर रही थी ।जिसके मानसिक तनाव में आकर 2 मार्च को संजू ने घर का दरवाजा बंद कर अंदर हो गया था। जिसे ठीक नहीं लगने पर उल्टियां होने लगी थी। इस संबंध में संजू की पत्नी सुनीता मरकाम ने मोहल्ले वालों को बताई और मोहल्ले वालों ने संजू मरकाम को जिला अस्पताल बालाघाट में लाकर भर्ती भर्ती किये।








































