15 मार्च को जारी किए गए फर्स्ट ईयर के परीक्षा परिणाम को लेकर सभी संकायो के फर्स्ट ईयर विद्यार्थियों में छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ काफी आक्रोश देखा जा रहा है विद्यार्थियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा पूर्व की भांति इस बार भी गलत परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। उसी को लेकर आज मंगलवार को नगर के अंबेडकर गार्डन में ओबीसी महासभा के बैनर तले विद्यार्थियों ने एक बैठक का आयोजन कर अपनी नाराजगी व्यक्ति की। वहीं आगामी समय में किए जाने वाले छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी के घेराव की रणनीति बनाई। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक परीक्षा परिणामों में संशोधन कर पास के रूप मे पुन: परीक्षा परिणाम जारी नहीं किए जाते तब तक वे यूनिवर्सिटी के खिलाफ आंदोलित रहेंगे।जहां बैठक के तुरंत बाद ओबीसी के बैनर तले विद्यार्थियों ने सर्किट हाउस पहुंचकर कांग्रेसी पदाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अपनी दुविधा बताई। वहीं इसी मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने का समय मांगा। जहां कांग्रेसी पदाधिकारियों ने जल्द ही इस पूरे मामले से पूर्व मुख्यमंत्री को अवगत कराने और सभी विद्यार्थियों को उनसे मिलवाने की बात कही ।
जनप्रतिनिधियों ने छात्रों को दिया कमलनाथ से मुलाकात का आश्वासन
बताया जा रहा है कि 15 मार्च को बीए बीएससी और बीकॉम फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों का छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। लेकिन जारी किए गए इस परीक्षा परिणाम में अधिकांश विद्यार्थी फेल हो गए हैं। वहीं कई विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम गलत बता रहा है। जिसको लेकर विद्यार्थी खासा नाराज हैं जिन्होंने मंगलवार को ओबीसी महासभा के बैनर तले एक बैठक का आयोजन कर आगे की रणनीति बनाई जिसके तत्पश्चात बालाघाट जिला मुख्यालय पधारे कांग्रेस पार्टी के प्रभारी सीपी मित्तल , जिला प्रभारी आलोक मिश्रा , जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय उइके ,प्रदेश महासचिव पुष्पा बिसेन को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम ज्ञापन सौंपकर बीए प्रथम वर्ष एवं बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच कराने की मांग की। जिसके पश्चात कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने बालाघाट जिले के छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी से शीघ्र मिलाने का आश्वासन दिया ।
विश्वविद्यालय घेराव की दी चेतावनी
चर्चा के दौरान विद्यार्थियों ने बताया कि छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय के पोर्टल में परीक्षा परिणाम नहीं दिख रहा है, जब भी दिखता है बार बार परीक्षा परिणाम परिवर्तित किया जा रहा है। किसी विद्यार्थी को कभी पास तो कभी फेल दिखाया जा रहा है तो कभी उसी बच्चे को पूरक दिखाया जा रहा है ।वहीं सीसी के अंक भी लगातार परिवर्तित किए जा रहे हैं वहीं कुछ छात्रों को बहुत कम अंक दिए गए हैं तो कई छात्रों को एक अंक भी नहीं मिला है इसके अलावा छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय द्वारा सभी बच्चों को परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया है कुछ बच्चों का परीक्षा परिणाम आया है तो कुछ परीक्षा कुछ बच्चों का परीक्षा परिणाम अब तक नहीं आया है, जो परीक्षा परिणाम आया है उसमें किसी को पास किया गया है तो किसी को फेल कर दिया गया है तो किसी के अंक ही नहीं दिखा रहे हैं हम चाहते हैं कि जो बच्चे फेल हुए हैं उन बच्चों की मार्कशीट का पुन: मूल्यांकन किया जाए और संतोषजनक परीक्षा परिणाम घोषित किया जाए यदि विद्यार्थियों की इस मांग को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया जाता तो जिले भर के सभी कॉलेज के सभी विद्यार्थियों द्वारा छिंदवाड़ा पहुंचकर धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जाएगा।
इन मांगो को पूरा करने की लगाई गुहार
ओबीसी महासभा और विघार्थियों नें छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग पर गलत परीक्षा परिणाम जारी करने का आरोप लगाते हुए, परीक्षा परिणाम में हुई गलती का पता लगाने, उत्तर पुस्तिकाओ को रीचेक करने, दिए गए अंको की रि-टोटलिंग कर उसमें सुधार कर नया परीक्षा परिणाम जारी करने, यथा शीघ्र रिजल्ट सुधार कर दिए जाने, उनकी सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की गुहार लगाई हैं जिन्होंने मांग पूरी ना होने पर मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है.
कॉलेज प्रबंधन बोलता है हम कुछ नहीं कर सकते शालिनी लिल्हारे
मामले को लेकर की गई चर्चा के दौरान पीजी कॉलेज फर्स्ट ईयर की छात्रा शालिनी लिल्हारे ने बताया कि करीब 3 वर्ष हो गए छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम गलत तरीके से जारी किए जा रहे हैं। पहले फाइनल ईयर, फिर सेकंड ईयर का रिजल्ट गलत जारी किया गया था उसमें अधिकांश बच्चों को फेल कर दिया गया था और अब फर्स्ट ईयर के बच्चों के साथ भी यही प्रॉब्लम आ रही है। कॉलेज प्रबंधन का इस ओर ध्यान नहीं है। बोलते हैं कि छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय ही कुछ कर पाएगा हम कुछ नहीं कर सकते। हम चाहते हैं कि कॉपियों का मूल्यांकन किया जाए और दोबारा रिजल्ट बनाकर जारी किया जाए
तो पुन्हा छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय का करेंगे घेराव- सौरभ लोधी
वही मामले को लेकर की गई चर्चा के दौरान ओबीसी महासभा जिला अध्यक्ष सौरभ लोधी ने बताया कि छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय द्वारा लगातार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है सभी संकाय में 80% बच्चों का रिजल्ट दिखा रहा है जो बच्चे परीक्षा में बैठे थे उन्हें उपस्थित दिखा रहा है। तो कुछ बच्चों का रिजल्ट नॉट फाउंड आ रहा है, कई बच्चों के रिजल्ट में सीसी के मार्क नहीं जोड़े गए हैं ।छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय लगातार बच्चों के रिजल्ट बनाने में गलती पर गलती कर रहा है जिसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। आज हमने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ खास सी पी मित्तल से मुलाकात की है उन्हें सारी समस्या बताई है क्योंकि छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय बनाने में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का योगदान है इसीलिए हम उनका ध्यानाकर्षण कराना चाहते हैं । आज हमने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नाम सीपी मित्तल को ज्ञापन सौंपकर उन्हें बच्चों की समस्या बताई है हमारी मांग है कि पूर्व की भांति कॉपियों का मूल्यांकन कर बच्चों का रिजल्ट पास के रूप में जारी किया जाए। यदि ऐसा नहीं किया जाता तो हम ओबीसी के बैनर तले पुनः विश्वविद्यालय का घेराव करेंगे।










































