सिकन्द्रा थानेगॉव मार्ग पर गिरे पेड़ से ठप्प यातायात हुआ बहाल

0

७ अप्रैल को बारिश के साथ आये आंधी तूफान के कारण ग्राम पंचायत सिकन्द्रा थानेगॉव मार्ग पर गिरे बबूल पेड़ के चलते बाधित हुआ आवागमन ८ अप्रैल की देर शाम को बहाल हुआ। हालांकि इस दौरान कुछ दो पहिया वाहन व छोटे चौपहिया वाहन का आवागमन इसलिये हो सका की मुख्य मर्गा पर गिरे पेड़  की शाखाओं को खेत मालिक द्वारा काटकर रास्ता साफ करने की कवायद की जा रही है। गौरतलब है कि थानेगॉव सिकन्द्रा मार्ग पर कृषक प्रकाश मरठे सिकन्द्रा निवासी का खेत मार्ग से सटा हुआ है। अपने हद में ही  इस कृषक द्वारा कई वर्ष पहले बबूल का पौधा लगाया गया था जो अब वृक्ष के रूप में हो गया था। ७ अप्रैल को आये आंधी तूफान से यह वृघ गिरकर थानेगॉव सिकन्द्रा मार्ग पर गिर गया जिसकी वजह से इस मार्ग सेआवागमनअवरूध्द हो गया था। चौपहिया वाहन तो निकल नही पा रहे थे वही यही हॉल दो पहिया वाहनों का भी था। ८ अप्रैल की सुबह से ही श्री मरठे ने रोड़ पर गिरे पेड़ के सामने के हिस्से की कटाई को प्रारंभ किया ताकि आवागमन प्रारंभ हो सके।

आंधी तूफान के चलते गिरा पेड़ – प्रकाश

पद्मेश को जानकारी देते हुये खेत मालिक प्रकाश मरठे ने बताया कि जो पेड़ गिरा है वो बबूल का है। यह पेड़ थानेगॉव रोड़ से सटा होने के साथ ही हमारे द्वारा लगाया गया था जो हमारी भूमि पर था। बीते दिवस की आंधी तूफान के चलते यह गिर चुका है। जिसकी टहनीयां व शाखायें मार्ग पर आ गई थी जिसके कारण आवागमन बंद हो गया था। हम लोग लगातार प्रयास कर रहे है कि इसे मुख्य मार्ग से हटाकर आवागमन सुचारू रूप से प्रारंभ करवा दे जिसके लिये हम पेड़ की टहनियां काट रहे है शाम तक आवागमन बहाल हो जायेगा। फिलहाल दो पहिया व छोटे चौपहिया वाहन निकल रहे है।

आवागमन हुआ प्रभावित – शिव

इसी तरह शिव बिसेन ने पद्मेश को बताया कि यह मार्ग सिकन्द्रा होते हुये थानेगॉव गर्रा व रामपायली मार्ग पहुॅचता है। जो सीधे खैरलांजी मार्ग को टच करता है। इस दौरान इस मार्ग के करीब अनेक ग्राम बसे है। ऐसे  में पेड़ गिरने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई मगर खेत मालिक द्वारा वर्तमान समय में जो पेड़ मुख्य मार्ग में गिरा था उसकी छंटनी कर दो पहिया व छोटे चौपहिया वाहन के आवागमन की व्यवस्था बनाई गई है मगर यात्री वाहन फिलहाल नही आ जा पा रहे है। शाम तक व्यवस्था बहाल होने की बात खेत मालिक द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here