आखिरी ओवर में 11 रन बनाने में नाकाम मुंबई ने 5 रनों से हारा मैच, लखनऊ जीता

0

आस्ट्रेलियाई आलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बल पर लखनऊ ने मुंबई इंडियंस पर पांच रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत से लखनऊ के अंक तालिका में 15 अंक हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। आईपीएल 2023 के 63वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई को 174 रन का लक्ष्य मिला। इस मैच को लखनऊ ने 5 रन से जीत लिया।

आखिरी ओवर में नहीं बन सके रन

आखिरी कुछ ओवरों में टिम डेविड ने शानदार बल्लेबाजी की। 12 गेंदों पर 30 रन की जरुरत थी। 19वें ओवर में 19 रन आए। आखिरी ओवर में मोहसिन खान ने शानदार गेंदबाजी की। आखिरी ओवर में सिर्फ 5 रन बने। इसी के साथ लखनऊ ने 5 रन से मुकाबला जीत लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here