दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मिले नीतीश कुमार

0

नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने के अपने अभियान में जुटे हैं। ताजा खबर यह है कि बिहार के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कर्ताधर्ता अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस समय बिहार के डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी साथ रहे। नीचे देखिए तस्वीरेंनीतीश कुमार रविवार को अन्य विपक्षी नेताओं से भी मिलेंगे। बहरहाल, देखना यही है कि कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी का रुख क्या रहता है। जैसे ममता बनर्जी और अखिलेश यादव कांग्रेस के साथ सहज नहीं है, उसी तरह अरविंंद केजरीवाल भी कांग्रेस के साथ खुलकर आएंगे, यह मुश्किल लग रहा है।

चर्चा है कि पिछले दिनों जब दिल्ली शराब नीति मामले में शिकंजा कसा तो केजरीवाल ने सोनिया गांधी से समर्थन मांगा था, लेकिन गांधी परिवार की ओर उन्होंने सकारात्मक जवाब नहीं मिला।इससे पहले नीतीश कुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद शनिवार को बेंगलुरु से दिल्ली पहुंच गए। यह चर्चा है कि विपक्षी एकजुटता के सवाल पर मुख्यमंत्री रविवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here