अज्ञात कारणों के चलते एक 20 वर्षीय युवक ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिसकी तबीयत खराब होने पर उसके परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवा का सेवन करने वाले युवक का नाम थाना किरनापुर ग्राम सुसवा निवासी 20 वर्षीय जागेश्वर पिता रामदास पांचे बताया गया है। जिसका गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि सुसवा निवासी युवक जागेश्वर घर पर नहीं था।जो किसी काम से बाहर गया हुआ था। रात्रि करीब 1 बजे सुषमा के हुड्डू टोला निवासी तेजराम पन्द्रे नामक एक व्यक्ति ने, युवक के पिता रामदास को फोन कर जानकारी दी कि उनके पुत्र जागेश्वर पांचे ने उनके घर के पास कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया है। जो कुछ बोल नहीं पा रहा है ।वही बेहोशी की हालत में पड़ा है। जहां मामले की सूचना मिलने पर उनके परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। वर्तमान समय में युवक कुछ बोल नहीं पा रहा है। हालांकि उसने कीटनाशक दवा का सेवन क्यों किया फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।










































