एक व्यक्ति को उसके भाई भाभी भतीजे और भतीजी ने हाथ बुकके और सिर में कुल्हाड़ी से मारकर किए घायल

0

कोतवाली क्षेत्र में आने वाले ग्राम भटेरा में एक व्यक्ति को उसके भाई भतीजे भतीजी और भाभी ने हाथ बुकको से मारपीट कर सिर में ईंट पत्थर कुल्हाड़ी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 6 जून की शाम 5:45 बजे करीब यह घटना घरेलू विवाद से उपजी आपसी रंजिश के चलते हुई गंभीर रूप से घायल व्यक्ति जयपाल पिता कदम मोहारे 46 वर्ष ग्राम भटेरा निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपाल मोहारे चार भाई है और चारों भाई एक ही मकान में अलग-अलग रहते हैं बताया गया है की जयपाल मोहरे के परिवार में 3 बच्चे चंद्रप्रकाश मोहारे 24 वर्ष आंचल मोहारे 22 वर्षऔर नरेंद्र मोहारे 20 वर्ष और पत्नी लक्ष्मीबाई है। तथा अमृत मोहारे के परिवार में पत्नी हेमलता बेटा राम मोहारे बेटी अंबिका मोहरे हैं। जयपाल और अमृत दोनों खेती किसानी मजदूरी करत है। दोनों परिवार के बीच जमीन जायजाद के विवाद को लेकर आपसी रंजिश बनी हुई है और दोनों परिवार के बीच किसी न किसी बातों को लेकर विवाद होते रहता है बताया गया है कि 6 जून की शाम 5:45 बजे करीब जयपाल मोहरे अपने परिवार के साथ घर में था तभी उसके भाई अमृत मोहरे के परिवार के लोग जयपाल मोहारे के घर के सामने आंगन में कूड़ा कचरा फेंक रहे थे। और जयपाल की बेटी आंचल के चरित्र को लेकर गंदे कमेंट कर रहे थे इसी को लेकर के दोनों परिवार के बीच विवाद बढ़ गया और अमृत मोहरे ने अपने बेटे राम मोहारे बेटी अंबिका मोहारेऔर पत्नी हेमलता मोहारे के साथ घर में घुसकर जयपाल मोहारे और उसे परिवार के लोगों को मारपीट कर दी।जयपाल मोहारे को हाथ बुक्को से मारपीट कर उसके सिर में ईंट पत्थर से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल बेहोश हो गया। बीच-बचाव के बाद गंभीर रूप से घायल जयपाल मोहरे को उसके परिवार वालों ने जिला अस्पताल बालाघाट लाके भर्ती किये।

घर के सामने कूड़ा कचरा फेंक रहे थे -नरेंद्र मोहारे

नरेंद्र मोहरे ने बताया कि घायल उसका पिताजी है उसके चाचा और चाची के साथ जमीनी विवाद चल रहा था आज चाचा लोग हमारे घर के सामने कूड़ा कचरा फेंक रहे थे इस संबंध में उन्हें बोला गया तो चाची और उनकी बेटी ने घर में आकर झगड़ा किए और चाचा ने टँगीया सिर में मारे जिससे उनके पिताजी की हालत गंभीर हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here