रविवार को नगर के एमएलबी स्कूल में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की मासिक बैठक का आयोजन किया गया ।आयोजित इस बैठक में अखिल भारतीय शैक्षणिक परिषद और प्रांत संगठन से मिले दिशा निर्देशों के तहत गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, तो वही मासिक बैठक में शिक्षकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा पेंशनर से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए बैठक के दौरान पेंशन प्रकोष्ठ का गठन कर पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई। एमएलबी स्कूल में आयोजित इस बैठक में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक दीक्षित, जिला अध्यक्ष पंकज चीले, सचिव श्री रामटेके, संरक्षक मेघराज नगपुरे, सह संरक्षक श्री चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष रंगलानी सहित विभिन्न पदाधिकारी सदस्य ,और समस्त ब्लॉकों से आए पदाधिकारी सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
जल्द प्रदेश में भी किया जाएगा पेंशनर्स प्रकोष्ठ का गठन- पंकज चीले
आयोजित बैठक को लेकर की गई चर्चा के दौरान मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष पंकज चीले ने बताया कि हमारे प्रांत एवं अखिल भारतीय शैक्षणिक परिषद से हमें 4 कार्यक्रम में मिलते हैं इसी के तहत आज हमें गुरू वंदन कार्यक्रम मिला था जिसको लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जिसमें गुरु की महिमा का वर्णन किया जा रहा हैम उसी के साथ साथ हमने मासिक बैठक का भी आयोजन किया है। इस बैठक में मासिक एवं वार्षिक ग्रसित बंदी, शिक्षकों की विभिन्न समस्याएं , उनकी विभिन्न मांगों पर चर्चा हुई है। इसके अलावा पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान करने के लिए जिले में पेशन प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। जल्द ही प्रांत स्तर पर भी पेंशन प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। ताकि जो शिक्षक साथी रिटायर्ड हो रहे हैं।उन्हें रिटायरमेंट के बाद अपनी समस्या को लेकर किसी अन्य संगठन के पास ना भटकना पड़े, बल्कि इसी संगठन के माध्यम से उनकी समस्याओं का निराकरण हो सके। इसके अलावा जिला पेंशन प्रकोष्ठ में विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।










































