नगर के रामपायली रोड दूरभाष केंद्र के सामने स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का 26 अगस्त को समापन किया गया। यह अखंड रामायण पाठ श्रावण मास के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आयोजित किया गया। जिसमें शुक्रवार की सुबह विधि विधान से भगवान हनुमान जी भोलेनाथ का मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर कर अखंड रामायण पाठ का वाचन प्रारंभ किया गया। जिसमें नगर सहित क्षेत्र वासियों के द्वारा उपस्थित होकर संगीतमय रामायण पाठ का वाचन किया गया। जिसका शनिवार को अखंड रामायण पाठ विराम कर पंडित जी के द्वारा मंत्र उच्चारण कर हवन पूजन करवाया गया। तदुपरांत विशाल भंडारा का आयोजन कर अखंड रामायण पाठ का समापन किया गया। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर सदस्यों ने बताया कि यह मंदिर बहुत प्राचीन है जहां पर अनेकों लोगों की अपनी आस्था है और जो भी सच्चे मन से हनुमान जी से जो भी मांगता है उसे वह जरूर मिलता है। यहां पर प्रतिवर्ष अखंड रामायण पाठ हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है इसी कड़ी में इस वर्ष अखंड रामायण पाठ का आयोजन श्रावण मास के पावन अवसर पर किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवरकर धर्म लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर मंदिर समिति पदाधिकारी सदस्यों का सराहनी योगदान रहा।