ट्रैक्टर ने टीवीएस एक्सएल को चपेट में लिया

0

कटंगी थाना अंतर्गत वारासिवनी रोड पर स्थित ग्राम अगासी में तेजरफ्तार ट्रैक्टर ने टीवीएस एक्सएल को चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर की ठोकर से टीवीएस एक्सेल में सवार एक युवक और उसकी बुआ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमे गंभीर रूप से घायल युवक की जिला अस्पताल से नगर के अन्य अस्पताल जाते समय मौत हो गई। मृतक युवक रूपेश पिता मानसिह भगत 16 वर्ष ग्राम कोसमी थाना कटंगी निवासी है जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। 20 नवंबर को 1:00 बजे करीब यह सड़क दुर्घटना उस समय हुई जब यह युवक अपनी बुआ को मोटरसाइकिल में लेकर इलाज करवाने के लिए अपने गांव से कटंगी आ रहा था। जिला अस्पताल पुलिस ने इस युवक की लाश पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। इस युवक की बुआ सुशीला पटले को नगर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोसमी निवासी मानसिंह भगत अपने परिवार के साथ खेती मजदूरी करते हैं जिसके परिवार में दो बच्चे हैं बेटी कौशल्या 10 वर्ष की है और इकलौता बेटा रूपेश भगत 16 वर्ष का था 20 नवंबर को रूपेश भगत अपनी बुआ सुशीला पटले का इलाज करवाने के लिए उसे टीवीएस एक्सेल से कटंगी के डॉक्टर के पास ला रहा था तभी कटंगी से वारासिवनी रोड पर स्थित ग्राम अगासी के पास वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर ने टीवीएस एक्सएल को ठोस मार दिया ट्रैक्टर की ठोकर से टीवीएस एक्सएल में सवार रूपेश भगत और उसकी बुआ सुशीला पटले गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें 108 एंबुलेंस से कटंगी के अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया था जिला अस्पताल में रूपेश भगत की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था रूपेश भगत को उसके परिवार के लोग जिला अस्पताल से नगर के प्राइवेट अस्पताल में ले जा रहे थे किंतु प्राइवेट अस्पताल जाते समय रास्ते में ही रूपेश भगत का शरीर ठंडा पड़ गया जिसे पुनः जिला अस्पताल लाया गया डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया इस दुर्घटना में घायल सुशीला पटले को नगर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है जिला अस्पताल पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक महेंद्र मर्सकोले ने मृतक युवक रूपेश भगत की लाश पंचनामा कार्यवाही पश्चात पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिए हैं और मर्ग कायम कर मर्ग डायरी अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना कटंगी भिजवा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here