दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में घना कोहरा, 23 ट्रेनें लेट, जानिए कब तक रहेगा सर्दी का सितम

0

दिल्ली-एनसीआर समेत समूचा उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। वहीं मैदानी राज्यों में कही घना कोहरा है तो कहीं बारिश हो रही है। अधिकांश राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

मध्य प्रदेशअधिकांश शहरों में सुबह के समय घना कोहरा है। कहीं कहीं हल्की बारिश हुई है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ग्वालियर में सीजन की सबसे ठंडी रात रही। यहां 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़: पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ राहत मिली है। जनवरी माह में अब तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। रायपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here