मलाजखंड थाना अंतर्गत ग्राम टिंगीपुर के गोंडीटोला में एक युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 13 जनवरी की शाम 6:00 बजे के पूर्व यह घटना उसे समय हुई जब यह युवक अपने नए मकान के कमरे में अकेला सो रहा था। मलाजखंड पुलिस ने मृतक युवक अभिषेक सिह पिता विजय सिंह धुर्वे 22 वर्ष की लाश उसके घर के कमरे से बरामद की और पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दी है। इस युवक ने किस वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या की अभी पूर्ण रूप से स्पष्ट नहीं हो पाया है किंतु इस युवक द्वारा किसी लड़की से प्रेम संबंध के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक सिंह धुर्वे दो भाई एक बहन है बहन की शादी हो चुकी है जिसका पिता विजय सिंह धुर्वे एच सी एल मलाजखंड में किसी कंपनी में काम करता है। मां की एक वर्ष पूर्व ही निधन हुआ है। अभिषेक सिंह धुर्वे कक्षा 12वीं तक पढ़ा था और वह पेंटिंग का काम करता था। यह भी बताया गया है कि विजय सिंह धुर्वे के द्वारा अपने पुराने मकान के पास ही नया मकान बनाए हैं जहां पर अभिषेक सिह अपने बड़े भाई के साथ में सोता था ।जिनका खाना पीना पुराने मकान में ही होता था। 12 जनवरी को अभिषेक सिंह के पिता विजय सिंह धुर्वे की HCL में नाइट ड्यूटी थी। जो रात्रि ड्यूटी करने के बाद 13 जनवरी को घर में खाना खाने के बाद सो रहा था। वही अभिषेक सिह धुर्व भी अपने नए मकान के कमरे में था। शाम 6:00 बजे विजय सिंह धुर्वे उठा और वह मकान के पीछे बाथरूम तरफ जा रहा था तब उसने अभिषेक सिंह के कमरे का दरवाजा खुला देखा ।अंदर अंधेरा था ।लाइट जला कर देखने पर उसने अपने बेटे अभिषेक सिंह को कमरे की खिड़की कि राड में फांसी पर लटके हुए देखा। अभिषेक सिंह धुर्वे ने खिड़की की राड में गमछा बांधकर फांसी लगा ली थी। जिसकी रिपोर्ट विजय सिंह धुर्वे ने मलाजखंड पुलिस थाना में दी थी। जहां से सहायक उपनिरीक्षक राम भजन साहु ने गोंडीटोला पहुंचकर मौके की कार्रवाई की और 14 जनवरी को अभिषेक सिंह धुर्वे की लाश पंचनामा करवाई पश्चात पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिए। अभी यह पूर्ण रूप से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अभिषेक सिंह धुर्वे ने किस वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या की किंतु चर्चा है कि अभिषेक सिंह का किसी लड़की से प्रेम संबंध चल रहा था। इस प्रेम संबंध के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आगे मर्ग जांच सहायक उपनिरीक्षक श्री साहू द्वारा की जा रही है।