पहले दिन मूल्यांकनकर्ताओ ने, मूल्यांकन कार्य में नही दिखाई रुचि

0

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं अब अपने अंतिम चरण में है। जहां परीक्षा के साथ-साथ माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा परीक्षा परिणामो की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। मंडल से मिले दिशा निर्देश के अनुसार 22 फरवरी से कक्षा दसवीं कक्षा बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू कर दिया गया है। जहां दो चरणों में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर ओएमआर शीट में रोल नंबर और प्राप्तांक दर्ज कर इसकी रिपोर्ट ऑनलाइन बोर्ड को भेजी जा रही है।उम्मीद जताई जा रही है कि सभी जिलों की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के बाद रिजल्ट तैयार किया जाएगा जहां बोर्ड द्वारा अप्रैल के पहले सप्ताह में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

प्रथम चरण में 60, 227 उत्तर पुस्तिकाओ का हो रहा मुल्यांकन
बताया जा रहा है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट को केंद्र बनाया गया है। जहां दो चरणों में कक्षा दसवी और कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है।जिसमें प्रथम चरण में माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा कक्षा दसवीं की हिंदी विषय की 17, हजार 505 और संस्कृत विषय की 15 हज़ार 820 कॉपियां पहुंचाई गई है, तो वही कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की 14 हजार 064 और अंग्रेजी विषय की 12 हज़ार 838 कापियों को मिलाकर कुल 60,227 कॉपियां मूल्यांकन के लिए उत्कृष्ट विद्यालय केंद्र पहुंचाई गई है जिनका मूल्यांकन कार्य 22 फरवरी गुरुवार से शुरू किया गया है।

मूल्यांकन कार्य में शिक्षक नहीं दिखा रहे रुचि
प्रथम चरण में कक्षा दसवीं कक्षा बारहवीं की 60 हजार 227 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए करीब 400 मूल्यांकनकर्ताओं को केंद्र पहुंचने के लिए कहा गया था। लेकिन पेपर होने और मूल्यांकन के लिए समय का अभाव होने के चलते 400 मे से महज 110 मूल्यांकनकर्ता केंद्र पहुँचकर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे है।वही समय सीमा को देखते हुए मूल्यांकनकर्ताओं की संख्या बढ़ाने की बात कही जा रही है। वही मूल्यांकन के इस कार्य को नियम अनुसार संपन्न करने के लिए सेवानिवृत्ति संयुक्त कलेक्टर ज्ञानीराम पटले को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है जिनकी निगरानी में मूल्यांकन कार्य शुरू है।

सिर्फ बार कोड वाली उत्तर पुस्तिकाओं का होगा मूल्यांकन
गत 10 फरवरी तक दसवीं और बारहवी की हो चुकी परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन का कार्य जिले में 22 फरवरी से प्रारंभ हो गया है। प्रथम चरण के इस मूल्यांकन कार्य में कक्षा दसवी के हिन्दी और संस्कृत तथा बारहवीं के अंग्रेजी और हिन्दी विषयों का मूल्यांकन किया जाएगा।खास बात यह है कि इस बार सभी उत्तरपुस्तिका में बार-कोड होगा। जिसकी ही जांच मूल्यांकनकर्ता (परीक्षक) को करनी है, बिना बार-कोड की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।जिसके लिए सभी विषयों की विशेषज्ञ शिक्षकों की ड्यूटी मूल्यांकन केन्द्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट में लगाई है। मूल्यांकन का कार्य मूल्यांकन सेंटर के 08 कक्षो में किया जाएगा।बताया जा रहा है कि इस बार बोर्ड द्वारा मूल्यांकनकर्ताओं के मूल्यांकन राशि को बढ़ाया गया है। जिसमें दसवी में प्रति उत्तरपुस्तिका 15 रूपए और बारहवीं की प्रति उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन का 16 रूपए मूल्यांकनकर्ता को दिया जाएगा। इसके अलावा शहर से बाहर से आने वाले मूल्यांकनकर्ता को 150 रूपए डीए और शहर के मूल्यांकनकर्ताओं को 130 रूपए वाहन भत्ता मिलेगा।

1 मार्च को द्वितीय चरण की पहुंचेगी उत्तर पुस्तिकाएं
नगर के उत्कृष्ट विद्यालय में इन दिनों कक्षा दसवीं कक्षा बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। जिसके प्रथम चरण में माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा 60 227 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचाई गई है जिसका 15 दिनों की समय सीमा के भीतर मूल्यांकन कर उनके प्राप्तांक ऑनलाइन मंडल को भेजना है। वही माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा 1 मार्च को उत्कृष्ट विद्यालय में दूसरे चरण की उत्तर पुस्तिकाएं भेज दी जाएंगी। जिनका मूल्यांकन करने की समय सीमा भी निर्धारित की गई है।यदि मूल्यांकनकर्ता इस कार्य में रुचि नहीं दिखाएंगे और काम ऐसा ही चलता रहा तो पहले चरण की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी समय मे नहीं हो पाएगा और दूसरे चरण की उत्तर पुस्तिकाएं केंद्र पहुंच जाएंगी।

समय सीमा में मूल्यांकन कर लिया जाएगा- नायडू
वही मामले को लेकर की गई चर्चा के दौरान उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य श्रीमती राज लक्ष्मी नायडू ने बताया कि इस समय बोर्ड परीक्षाएं कंप्लीट नहीं हुई है। उत्कृष्ट विद्यालय को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां परीक्षा के दिन 12बजे तक परीक्षाएं चलती है इसीलिए 1 बजे से मूल्यांकन का कार्य किया जाता है। जो मूल्यांकनकर्ता है वह केंद्र अध्यक्ष भी हैं।आज परीक्षा भी थी और मूल्यांकन का पहला दिन भी, इसीलिए आज कम संख्या में मूल्यांकनकर्ता आए हैं। लेकिन परीक्षा संपन्न होते ही मूल्यांकनकर्ता और बढ़ेंगे और दोनों चरणों को मिलाकर समय सीमा में मूल्यांकन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here