Alpha: आलिया भट्ट को एक्शन में देख गदगद हुए अजय देवगन, एक्टर ने की जमकर तारीफ

0

Ajay Devgn Post: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt), शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर की फिल्म‘अल्फा’ (Alpha) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में फिल्म अल्फा का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। इस ट्रेलर में आलिया भट्ट एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। सभी लोग आलिया भट्ट की जमकर तारीफ कर रहे है। इस बीच अजय देवगन का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर.

अजय देवगन ने की तारीफ

अजय देवगन ने आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ के ट्रेलर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “एक्शन को उसकी नई अल्फा मिल गई है। आलिया भट्ट शानदार लग रही हैं और पूरी टीम कुछ खास लेकर आने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज के लिए ढेरों शुभकामनाएं।” अजय का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अब ‘धमाल 4’ में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

अल्फा कब होगी रिलीज

शिव रवैल के निर्देशन में बनी ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और शरवरी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत बॉबी देओल के किरदार से होती है, जो आलिया के किरदार सीता का परिचय कराते हैं। इसके बाद वह सीता को एक खास मिशन के लिए ट्रेनिंग देते नजर आते हैं। ट्रेलर में आलिया दमदार एक्शन और स्टंट करती दिखाई देती हैं। एक सीन में वह रामायण का जिक्र करते हुए कहती हैं, “सीता आज लंका खुद जलाने आई है।” वहीं एक अन्य सीन में वह अग्नि परीक्षा का भी जिक्र करती हैं। ट्रेलर में शरवरी और आलिया के बीच जबरदस्त मुकाबला भी देखने को मिलता है। साथ ही अनिल कपूर और बॉबी देओल आमने-सामने नजर आते हैं। ट्रेलर में ऋतिक रोशन का छोटा-सा सरप्राइज कैमियो भी दिखाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here