Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में जाते ही माही विज ने मनमानी करनी शुरू कर दी है, जिस वजह से वह ट्रोल भी हुईं। अब माही को अंकिता लोखंडे का सपोर्ट मिला हैBigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) शुरू हो गया है और इस बार शो में टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक रह चुकी माही विज (Mahhi Vij ने भी एंट्री मारी है। माही ने कुछ समय पहले ही सालों बाद टीवी पर कमबैक किया है। वह सीरियल सहर होने को है छोड़कर सलमान खान का शो में आई हैं और आते ही यहां पर लोगों का ध्यान खींच लिया। माही विज टीवी की लीड एक्ट्रेस रह चुकी हैं, लेकिन बिग बॉस 20 में पहले ही दिन माही को वैंप का टैग मिला है, लेकिन माही का सपोर्ट उनके दोस्त कर रहे हैं। माही का कड़क अंदाज देखकर अंकिता लोखंडे खुश हुई हैंमाही विज के सपोर्ट में आईं अंकिता लोखंडे
बिग बॉस 20 में माही विज ने पहले दिन ही दादागिरी दिखानी शुरू कर दी। शो में माही विज तमाम कंटेस्टेंट्स से काम करवाती दिखीं, जिस वजह से उनका कई कंटेस्टेंट्स से पंगा हुआ है। सबसे पहले वह अमन गांधी को अपना सामान उठाने के लिए कह देती हैं और फिर ईशा रिखी को चाय बनाने के लिए बोल देती हैं। इतना ही नहीं, वह आरिश्फा खान को भी चाय बनाने के लिए बोल देती हैं, जिसके बाद माही को शो की डॉन का टैग दिया जाने लगा। माही अपने इस बर्ताव के लिए ट्रोल हो रही हैं, लेकिन माही विज का सपोर्ट करने अंकिता लोखंडे आगे आईं और उन्होंने माही विज को शेरनी का टैग दिया।मिला शेरनी का टैग
अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस 20 से जुड़ा एक क्लिप इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लगाया, जिसमें माही विज सबको ऑर्डर देती हुई नजर आईं। इस वजह से वह सभी के निशाने पर रहीं। हालांकि, माही सबको आराम से संभाल रही हैं। अंकिता लोखंडे ने माही विज के इस वीडियो के साथ लिखा, ‘वाह वाह मेरी शेरनी।’ अंकिता लोखंडे ने माही के सपोर्ट के लिए तब भी पोस्ट किया था जब वह बिग बॉस में आई थीं।
माही विज हुई ट्रोल
बता दें कि सोशल मीडिया पर माही विज काफी ट्रोल हो रही हैं। माही ने शो में लड़कियों वाला एक कमेंट किया था, जिसमें उन्होंने चाय बनाने की बात की। माही अपने इस कमेंट की वजह से भी काफी ट्रोल हो रही हैं। लोगों ने एक्ट्रेस की मानसिकता पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, अब देखना होगा कि क्या माही शो में आगे तक इसी एटीट्यूड के साथ रह पाती हैं या नहीं।










































