Bigg Boss 20 Promo: गुल्लू को मिली स्पेशल पावर, कैप्टन ने इन दो कंटेस्टेंट्स को दिया एक-एक जीवनदान

0

Bigg Boss 20 Major Update: सलमान खान के पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। शो में दिखाया जाएगा कि गुल्लू को स्पेशल पावर मिलेगी, जिसके तहत वो दो कंटेस्टेंट्स को लाइफलाइन देंगे।Bigg Boss 20 Major Update: सलमान खान के पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 20’ ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं। कंटेस्टेंट्स की गेम लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। साथ ही शो में सदस्यों के बीच प्यार और तकरार भी खूब देखने को मिल रहा है। ‘बिग बॉस 20’ में अभी तक कई कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जिनकी एक-एक लाइफलाइन जा चुकी है, इस लिस्ट में रीति तिवारी, आसिफ खान, स्काउट ओपी, यंग डीएसए, कनिका मान और उदिति सिंह शामिल हैं। लेकिन अब ‘बिग बॉस 20′ में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। शो में गुल्लू को एक स्पेशल पावर मिलने वाली है, जिसमें वो दो कंटेस्टेंट्स को जीवनदान देंगे।’बिग बॉस 20′ का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। प्रोमो में देखने को मिला कि रूम नंबर 20 का 2X वाला दरवाजा खुलता है। इसके तहत गुल्लू (Gullu) को पावर मिलती है। बिग बॉस उनसे कहते हैं कि आप किन्हीं दो कंटेस्टेंट्स को लाइफ देंगे, जो अपनी एक-एक लाइफ खो चुके हैं। गुल्लू के सामने चार ऑप्शन होते हैं, जिसमें कनिका-उदिति, रीति-यंग डीएसए, आसिफ खान-स्काउट ओपी शामिल होते हैं। साथ ही इसके अलावा एक ऑप्शन होता है, जिसमें गुल्लू लाइफलाइन देने की जगह घर के लिए 120 प्रतिशत राशन चुन सकते हैं।’बिग बॉस 20’ से जुड़े अपडेट के मुताबिक, गुल्लू यानी कुशाल तंवर अपनी दोस्त कनिका मान और उदिति सिंह को एक-एक लाइफलाइन देते हैं और घर के लिए 80 प्रतिशत राशन चुनते हैं। गुल्लू कहते हैं कि कनिका मेरी दोस्त है और उदिति के साथ बीते सप्ताह जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था। मुझे उसके लिए स्टैंड लेना चाहिए था, इसलिए मैं उन दोनों को लाइफलाइन वापस देना चाहता हूं। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि गुल्लू का ये फैसला घर का माहौल कैसा बनाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here