Bigg Boss 20 Two Confirm Contestants Revealed: सलमान खान का धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 20’ धूम मचाने के लिए तैयार है। वहीं हाल ही में मेकर्स ने इसके दो कंफर्म कंटेस्टेंट्स की झलक भी साझा की है।Bigg Boss 20 Two Confirm Contestants Revealed: सलमान खान के धमाकेदार शो ‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन का आगाज होने वाला है। ‘बिग बॉस 20’ के रिलीज होने में महज एक ही दिन बाकी रह गया है। वहीं जैसे-जैसे प्रीमियर का वक्त नजदीक आ रहा है, लोगों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ती जा रही है। यूं तो अभी तक ‘बिग बॉस 20’ से कई सितारों के नाम जुड़ चुके हैं। लेकिन खास बात तो यह है कि मेकर्स ने दो कंफर्म कंटेस्टेंट्स की झलक दर्शकों के साथ साझा कर दी है। ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के हाल ही में प्रोमो वीडियो रिलीज हुए हैं, जिसमें शो में कदम रखने वाली दो पॉपुलर एक्ट्रेसेस के नाम से पर्दा उठा है‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) का एक प्रोमो वीडियो सामने आया, जिसमें एक एक्ट्रेस ने बताया कि वह पंजाबी और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस का कहना था कि ये उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा चरण था। लेकिन फिर उन्हें प्यार हुआ और उनकी जिंदगी में बदलाव शुरू हो गए। ‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो वीडियो में वह एक्ट्रेस रोती हुई भी दिखाई दी। वीडियो को देख लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि ईशा रिखी हैं। दरअसल, ईशा रिखी इन दिनों अपने और बादशाह के तलाक की खबरों के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। लेकिन अब उनका रिश्ता तलाक के कगार पर पहुंच चुका है। ‘बिग बॉस 20’ में ये हसीना लगाएगी ग्लैमर का तड़का
‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) की एक और कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा उठ चुका है। शो का प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसे देख कहा जा सकता है कि इस बार सलमान खान के शो में ग्लैमर का तड़का भी लगने वाला है। ‘शरारत’ गाने पर पॉपुलर एक्ट्रेस ने डांस करते हुए एंट्री की, जिसकी झलक देख लोगों ने दावा किया कि ये कोई और नहीं बल्कि कनिका मान (Kanika Mann) हैं। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि कनिका मान ‘बिग बॉस 20’ में क्या धमाल मचाती हैं।










































