BSNL का स्पेशल रिचार्ज ऑफर, लंबी वैलिडिटी के साथ मिल रहा बोनस डेटा, 30 जून लास्ट डेट

0

Father’s Day 2026 के खास मौके पर सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने दो प्रीपेड प्लान के साथ फ्री में बोनस मोबाइल डेटा दे रही है। आज के डिजिटल दौर में अपने परिवार और करीबियों से जुड़े रहना बेहद जरूरी हो गया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए BSNL ने अपने यूजर्स के लिए एक बेहद ही शानदार और किफायती ऑफर पेश किया है। कंपनी ने ‘फादर्स डे’ के खास मौके को और भी यादगार बनाने के लिए दो प्रीपेड प्लान्स में बोनस डेटा दिया है। इन प्लान्स में 997 रुपये और 1999 रुपये का पैक शामिल हैं। हालांकि, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।BSNL ने अपने सोशल मीडिया पर #RechargeForPapa कैंपेन के साथ ऑफर की आधिकारिक घोषणा की है। कंपनी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट करके बताया है कि वह दो प्रीपेड प्लान के साथ बोनस डेटा दे रही है। इन प्लान्स की कीमत 2000 रुपये से कम है। कंपनी का कहना है कि बचपन के पहले शब्द से लेकर जीवन के सबसे बड़े रिकॉर्ड तक, पापा हमेशा हमारे साथ खड़े रहे हैं। ऐसे में फादर्स डे पर उनके साथ अपना कनेक्शन और मजबूत करने के लिए यह एक बेहतरीन मौका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here