इस बार फीके रहेंगे त्योहार? फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट मिलने की उम्मीद कम, जानें क्यों कंपनियों ने खींचे हाथ?

0

हर साल की तरह जल्द ही भारत में फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है लेकिन इस बार 42 अरब डॉलर का स्मार्टफोन बाजार गहरी चिंता में है। दरअसल अगस्त से दिसंबर के दौरान स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिलने के चलते रिकॉर्ड बिक्री देखने को मिलती थी लेकिन 2026 में यह बदल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी सबसे बड़ी वजह ग्लोबल स्तर पर मेमोरी चिप की भारी कमी को बताया जा रहा है, जिसकी वजह से स्मार्टफोन के कंपोनेट्स बहुत ज्यादा महंगे हुए हैं।

इसके अलावा डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये ने स्थिति को और भी ज्यादा खराब बना दिया है। यही वजह है कि जनवरी 2026 से अभी तक स्मार्टफोन की कीमतों में 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ चुकी हैं। इन तमाम वजहों से एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल त्योहारी सीजन स्मार्टफोन सेल के मामले में फीका रह सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here