DA Hike In MP: मध्य प्रदेश में मोहन सरकार ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, दो फीसदी बढ़ाया डीए, जनवरी से मिलेगा लाभ

0

DA Hike In MP: एमपी में सरकारी कर्मियों और अधिकारियों को दिवाली से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा मिला है। सीएम मोहन यादव ने डीए में दो फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की है। कर्मचारियों को साथ में नौ महीने का एरियर भी मिलेगा।भोपाल: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने सुबह-सुबह कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। सीएम मोहन यादव ने सरकारी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की घोषणा की है। उन्होंने महंगाई भत्ते में दो फीसदी की वृद्धि का ऐलान किया है। राज्य के सरकारी कर्मियों को इसका लाभ जनवरी महीने से मिलेगा।दो फीसदी डीए बढ़ा

राज्य सरकार ने कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में दो फीसदी की वृद्धि की है। यह जनवरी महीने से देय होगा। सीएम मोहन यादव ने एक्स पर लिखा है कि जनवरी से सितंबर, नौ माह के एरियर्स का भुगतान तीन सामान मासिक किश्तों में किया जाएगा।

60 फीसदी हो गया महंगाई भत्ता

अब मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को 58 प्रतिशत के बजाय 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) मिलेगा। वहीं, अक्टूबर महीने के वेतन, जो नवंबर में मिलेगी, उसके साथ बढ़े हुए डीए का सीधा नगद भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों के साथ-साथ सरकार ने पेंशनरों की भी सुध ली है। पेंशनरों की महंगाई राहत (डीआर) में भी 1 जुलाई 2026 से 2 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है।

अब तीन फीसदी का रह गया है अंतर

वहीं, अगर केंद्र सरकार के कर्मचारियों से तुलना करें तो केंद्र अपने कर्मचारियों को फिलहाल 63 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता दे रहा है। केंद्र ने 1 जुलाई 2026 से अपने कर्मचारियों का डीए 60 फीसदी से बढ़ाकर 63 फीसदी किया था। इससे पहले मार्च 2026 में मध्य प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों का डीए 55 से बढ़ाकर 58 फीसदी किया था। अब राज्य सरकार द्वारा 2 फीसदी डीए और बढ़ाने के बाद प्रदेश के कर्मचारियों का भत्ता 60 फीसदी पर पहुंच गया है, जिससे केंद्र और राज्य के भत्ते का अंतर अब सिर्फ 3 फीसदी रह गया है।

दिवाली से पहले बड़ा तोहफा

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के कर्मचारी और अधिकारी लंबे समय से डीए में बढ़ोतरी की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों की मुराद पूरी कर दी है। डीए में बढ़ोतरी के बाद राज्य के कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here