फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP65 रेटिंग भी मिली है। खास बात यह है कि फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन की खरीदारी पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का फायदा मिल रहा है। सभी ऑफर्स को मिलाकर अब इस स्मार्टफोन को बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं।
अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिग्गज समार्टफोन मेकर कंपनी वीवो के एक मिड रेंज प्लैगशिप स्मार्टफोन को आप बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। वीवो के जिस स्मार्टफोन पर बंपर छूट ऑफर की जा रही है उसका नाम Vivo T5 Lite 5G है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह एक मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन वाला स्मार्टफोन है। मतलब यह इतना मजबूत है कि ऊंचाई से गिरने पर भी यह पूरी तरह से सेफ रहेगा।
इसके अलावा फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP65 रेटिंग भी मिली है। खास बात यह है कि फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन की खरीदारी पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का फायदा मिल रहा है। सभी ऑफर्स को मिलाकर अब इस स्मार्टफोन को बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियों के बारे में।
Vivo T5 Lite 5G की कीमत और ऑफर
Vivo T5 Lite 5G के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 17,999 रुपये लिस्ट की गई है। हालांकि, ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,125 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत 15,874 रुपये रह जाती है।
इसके अलावा फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके तहत पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करके 16,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। हालांकि, एक्सचेंज में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन के मॉडल, कंडीशन और उसकी कीमत पर निर्भर करेगा।
Vivo T5 Lite 5G की बैटरी और चार्जिंग
Vivo T5 Lite 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसमें 44W फ्लैशचार्ज सपोर्ट भी दिया है। बड़ी बैटरी होने की वजह से फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे यूजर्स के लिए यह फीचर काम का हो सकता है, जो दिनभर फोन पर कॉलिंग, वीडियो देखना और इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं।
फोन में मिलती है मिलिट्री ग्रेड मजबूती
इस स्मार्टफोन की खास बात इसकी मजबूती है। कंपनी के मुताबिक, Vivo T5 Lite 5G मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के साथ आता है। इसमें IP65 रेटिंग दी गई है, जो धूल और पानी की बौछारों से सुरक्षा प्रदान करती है। यानी रोजमर्रा के इस्तेमाल में फोन को लेकर थोड़ी ज्यादा निश्चिंतता मिल सकती है।
Vivo T5 Lite 5G का डिस्प्ले और प्रोसेसर
फोन में 6.74 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल है। बेहतर स्क्रीन एक्सपीरियंस के लिए इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं, परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट रोजमर्रा के काम और सामान्य इस्तेमाल के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
कैमरा भी जान लीजिए
फोटोग्राफी के लिए Vivo T5 Lite 5G के पीछे डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 0.8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर f/3.0 है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कौन सा सॉफ्टवेयर मिलता है?
Vivo T5 Lite 5G एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOS 6.0 पर काम करता है। कुल मिलाकर इस फोन में बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी, 120Hz डिस्प्ले और मजबूत बॉडी जैसे फीचर्स मिलते हैं। अगर आप इन खूबियों वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो फ्लिपकार्ट पर मिल रहे बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स देख सकते हैं।













































