Govinda Tooth Loss At The Age Of 62: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। गोविंदा ने सिनेमा की दुनिया में कई हिट फिल्में दी हैं, जिन्हें आज भी लोग बेहद चाव से देखते हैं। हालांकि कुछ दिनों से गोविंदा अपनी फिल्मों नहीं बल्कि निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं हाल ही में गोविंदा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हीरो नंबर 1 को देख फैंस भी हैरान रह गए। दरअसल, गोविंदा (Govinda) के वीडियो में उनका दांत टूटा हुआ नजर आया, जिसपर कुछ फैंस ने तो चिंता जाहिर की। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बात पर खिल्ली उड़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
गोविंदा (Govinda) का ये वीडियो इंस्टैंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में हीरो नंबर 1 गोविंदा किसी इवेंट में नजर आए। लेकिन पूरे इवेंट में गोविंदा के चेहरे पर जबरदस्त मुस्कान नजkर आई। हालांकि इस वीडियो में ही फैंस को नजर आया कि 62 साल की उम्र में गोविंदा का एक दांत टूट गया है। लेकिन फैंस ने अपने हीरो नंबर 1 पर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक यूजर ने लिखा, “हमेशा यूं ही मुस्कुराते रहो सर।” दूसरे यूजर ने लिखा, “खूबसूरत मुस्कान, गोविंदा जी हमेशा हमारे लिए लेजेंड रहेंगे।” एक यूजर ने गोविंदा के लिए लिखा, “गोविंदा जी आपने हम सब को मुस्कुराने के बहुत से कारण दिये हैं। मैं आपके लिए इम्पालन्ट कराना चाहता हूं और आपको परफेक्ट मुस्कान देना चाहता हूं।” रियलिटी शो में नजर आएंगे गोविंदा
बता दें कि गोविंदा (Govinda) अपनी बेटी टीना आहूजा (Tina Ahuja) का साथ देने के लिए रियलिटी शो ‘मां है ना’ में नजर आएंगे। इससे जुड़ी गोविंदा और टीना आहूजा की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों साथ नजर आए। गोविंदा को उनकी बेटी के साथ देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं।










































