iPhone 17 Pro की धड़ाम हुई कीमत, यहां मिल रहा है 21 हजार रुपये सस्ता

0

अगर आप एक नया आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। एप्पल के फ्लैगशिप मॉडल iPhone 17 Pro की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती हुई है जिसके बाद आप हैवी डिस्काउंट ऑफर के साथ इसे बेहद अफोर्डेबल प्राइस में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इस आईफोन में आपको दमदार कैमरा सेटअप और हाई परफॉर्मेंस चिपसेट मिलता है।

अगर आपको वीडियोग्राफी या फिर गेमिंग के लिए एक फ्लैगशिप और प्रीमियम स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो iPhone 17 Pro आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन होने वाला है। जून ऑफर में आपको इस डिवाइस पर फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ बढ़िया बैंक ऑफर्स भी मिलने वाले हैं।

iPhone 17 Pro में बंपर छूट

आपको बता दें कि iPhone 17 Pro को पिछले साल सितंबर महीने में 1,22,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। हालांकि अब इसकी कीमत रियल प्राइस से काफी नीचे आ चुकी है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इसे अब 1,22,900 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। यह कीमत इसके 256GB वेरिएंट की है। फ्लिपकार्ट की तरफ से दिए जा रहे बैंक ऑफर का फायदा लेकर आप इसे और भी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।

iPhone 17 Pro पर मिलने वाले बैंक कार्ड ऑफर की बात करें तो इसमें आपको फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 9000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है। इस ऑफर के बाद आप इसे सिर्फ 1,13,900 रुपये में खरीद सकेंगे। फ्लैट डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर को मिलाकर आप अभी इस प्रीमियम आईफोन को करीब 21,000 रुपये सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपके पास एक्सचेंज ऑफर में भी पैसे बचाने का शानदार मौका है।

फ्लिपकार्ट की तरफ से दिए जाने वाले एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो आप पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके 60000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि आपको यह ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी।

iPhone 17 Pro के फीचर्स

  • iPhone 17 Pro में आपको एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ ग्लास बैक पैनल मिलता है।
  • कंपनी ने इसमें 6.3 इंच की सुपर रेटिना OLED डिस्प्ले दी है जिसमें डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिलता है।
  • डिस्प्ले की प्रोडेटेक्शन के लिए इसमें Ceramic Shield 2, Mohs level 5 ग्लास दिया गया है।
  • Apple iPhone में परफॉर्मेंस के लिए इसमें आपको iOS 26 का सपोर्ट मिलता है।
  • एप्पल ने इस लेटेस्ट आईफोन में 12GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज दी है।
  • फोटोग्राफी के लिए रियर में 48+48+48 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here