IPL से बाहर मुंबई इंडियंस के दो खिलाड़ी, सामने आई ये बड़ी वजह

0

कोलकाता, (भाषा)। मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर राज अंगद बावा चोट के कारण गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे सत्र से बाहर हो गए। प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस को अभी दो मैच और खेलने हैं। टीम बुधवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स से जबकि रविवार को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी।

डिकॉक के बाएं हाथ की कलाई में चोट लगी है। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के घरेलू मुकाबले से पहले यह चोट लगी थी। बावा को पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम के पिछले मैच के दौरान दांए हाथ के अंगूठे में चोट लगी। डिकॉक ने मौजूदा सत्र में तीन मैच खेले। उन्होंने 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ सत्र के अपने पहले मैच में नाबाद 112 रन बनाए।

बावा ने खेले तीन मैच

उन्होंने अपना पिछला मैच 23 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेला। इसके बाद अभ्यास के दौरान कलाई में गेंद लगने के कारण वह सनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाए। बावा ने भी मुंबई के लिए मौजूदा सत्र में तीन मैच खेले।मुंबई ने की पुष्टि

मुंबई इंडियन्स ने बयान में कहा, ’’क्विंटन और राज बावा दोनों ही अपने-अपने घरों में रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे। इसमें उन्हें मुंबई इंडियन्स की मेडिकल टीम का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा जिससे कि वे जल्द से जल्द खेल में वापसी कर सकें।’’ उन्होंने कहा, ’’मुंबई इंडियन्स उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है और आईपीएल के दिशानिर्देशों के अनुसार उनके विकल्प की घोषणा की जाएगी।’’

12 मैच में जीता एक मुकाबला

आईपीएल 2026 में मुंबई का प्रदर्शन बहुत खराब रहा। वह 12 मुकाबले में मात्र 4 मैच ही जीत सके हैं। 8 अंक के साथ वह 9वें स्थान पर है। वह इस सीजन एलिमिनेट होने वाली पहली टीम बनी थी। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स एलिमिनेट हुई। मुंबई इंडियंस का कप्तान हार्दिक के साथ सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here