Istanbul Nightclub Fire: तुर्किये के इस्तांबुल नाइटक्लब में आग, 29 लोग जिंदा जले, पांच गिरफ्तार

0

तुर्किये के इस्ताबुंल में एक नाइट क्लब में मंगलवार को आग लग गई। समाचार एजेंसी एंदेलोऊ के मुताबिक इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो हुई है। कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। हादसे के वक्त नाइट क्लब बंद था। इसमें मरम्मत का काम चल रहा है। मारे गए अधिकांश लोग मजदूर थे। आठ लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

16 मंजिला बिल्डिंग के बेसमेंट में नाइट क्लब था

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, इस्तांबुल के पॉश रिहाइशी इलाके में 16 मंजिला इमारत है। इसके बेसमेंट में नाइट क्लब था। यहां के गर्वनर दावुत गुल ने कार्यालय ने एक बयान में कहा कि यह हादसा या साजिश भी हो सकती है। पुलिस जांच कर रही है। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें क्लब का मैनेजर और मरम्मत टीम के सदस्य शामिल हैं।

खबरों के मुताबिक आग बेसमेंट के ऊपर वाली मंजिल तक पहुंच गई। वहां रह गए कुछ लोग की भी मौत हो गई। आग पर काबू पा लिया गया है। चिकित्सा और पुलिस टीम मौके पर मौजूद हैं।

हादसे में 29 लोगों की मौत

एएफपी के अनुसार, आग दोपहर करीब 12.47 बजे लगी। देर शाम अग्निशमन कर्मियों और अधिकारियों ने आग पर काबू पा लिया। इससे पहले गर्वनर कार्यालय के एक बयान में कहा गया कि हादसे में 29 लोगों दम तोड़ दिया। आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने एक्स पर पोस्ट किया कि गेरेटेपे में आग की जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here