J&K और लद्दाख दौरे पर सांसद, शशि थरूर की अगुवाई वाली समिति में ओवैसी,अरुण गोविल भी,पाकिस्तान-चीन के लिए बेहद खास!

0

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अगुवाई में विदेश मामलों की स्टैंडिंग कमेटी जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के दौरे पर है। शशि थरूर की अगुवाई वाली सांसदों की इस टीम में एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी और बीजेपी सांसद अरुण गोविल भी शामिल हैं। सांसदों का यह चार दिवसीय दौरा भारत-पाकिस्तान और भारत-चीन संबंधों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के दौरे पर संसदीय समिति

सांसदों की यह टीम सोमवार से ही जम्मू और कश्मीर में है। शशि थरूर कांग्रेस सरकार में विदेश राज्य मंत्री भी रह चुके हैं और वे संयुक्त राष्ट्र में राजनियक के तौर पर भी बड़ी भूमिका निभा चुके हैं। इस वजह से उनका सांसदों की ऐसी टीम को लीड करने के मायने और भी खास हैं।भारत के चीन और पाकिस्तान से रिश्ते के लिए अहम

शशि थरूर ने बताया कि सांसदों ने सोमवार को जम्मू और सुचेतगढ़ बॉर्डर का दौरा किया और पासपोर्ट ऑफिस और पासपोर्ट सेवा केंद्रों का भी जायजा लिया। दरअसल, विदेश मामलों की स्थायी समिति का यह दौरा भारत की विदेश नीति और चीन-पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय रिश्तों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here