Kartik Aaryan-Sreeleela की फिल्म की ‘वाराणसी’ से होगी टक्कर, इस दिन होगी रिलीज

0

Kartik Aaryan Anurag Basu Movie Release Date: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और श्रीलीला (Sreeleela) की रोमांटिक फिल्म को लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। अब मेकर्स ने इसकी रिलीज को लेकर बड़ा ऐलान किया है।Kartik Aaryan Anurag Basu Movie Release Date: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला (Sreeleela) पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। कभी इसकी कहानी को लेकर खबरें आईं, तो कभी रिलीज में देरी की वजह से यह प्रोजेक्ट सुर्खियों में रहा। अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिससे फैंस को आखिरकार इसके सिनेमाघरों में आने का इंतजार खत्म होता दिखाई दे रहा है। कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की इस फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है।इस दिन रिलीज होगी फिल्म

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की इस अनटाइटल्ड फिल्म एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म की रिलीज डेट को लेकर आया एक नया अपडेट है। अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया। भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बन रही ये फिल्म 30 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी चर्चा थी। इसकी वजह फिल्म के बिहाइंड द सीन क्लिप्स हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो गए थे। इन क्लिप्स में कार्तिक आर्यन दाढ़ी वाले लुक में नजर आए थे। फिल्म की रिलीज के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं।इस फिल्म से होगी टक्कर

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और महेश बाबू (Mahesh Babu) की फिल्म वाराणसी (Varanasi) से टक्कर मिल सकती है। दोनों फिल्मों की रिलीज अप्रैल 2027 में तय है। जहां कार्तिक और श्रीलीला की अनटाइटल्ड फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी, वहीं ‘वाराणसी’ की रिलीज डेट 7 अप्रैल बताई जा रही है। ऐसे में अप्रैल में दोनों बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला देखने को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here