LIVE MCD By Election Result 2021: रुझानों में AAP को बढ़त, भाजपा पीछे, कांग्रेस 1 सीट पर आगे

0

LIVE MCD By Election Result 2021, नई दिल्ली । दिल्ली नगर निगम के 5 वार्डों के उपचुनाव की मतगणना जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) के तहत दो वार्ड और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) के तीन वार्ड के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। इसके अलावा दिल्ली के शालीमार बाग (उत्तर), रोहिणी-सी, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चौहान बांगर वार्ड में भी वोटों की गिनती जारी है। अभी तक आए चुनावी रूझानों के मुताबिक 5 सीटो में से चार में आम आदमी पार्टी और भाजपा में टक्कर चल रही है तो एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहा है।

– कल्याणपुरी वार्ड में भाजपा प्रत्याशी सियाराम कनौजिया 692 वोट से पीछे हो गए हैं, आप प्रत्याशी धीरेंद्र कुमार आगे चल रहे हैं।

– शालीमार बाग वार्ड 62 एन के निगम उपचुनाव के लिए मतगणना हो रही है। यहां पर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सुनीता मिश्रा 2141 वोटों से बढ़त बना ली है।

– चौहान पुर बांगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जुबैर अहमद ने दूसरे राउंड में बढ़त बना ली है। पूर्वी दिल्ली की चौहान बांगर वार्ड पर कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। यहां पर AAP प्रत्याशी व पूर्व विधायक हाजी इशराक खान काफी पीछे चल रहे हैं।

– बाहरी स्थित शालीमार बाग 62 एन वार्ड से चार राउंड के बाद आम आदमी पार्टी प्रत्याशी 1031 वोट से आगे चल रहे हैं।

– बाहरी दिल्ली स्थित रोहिणी सी वार्ड 32 एन के मतों की गणना रोहिणी सेक्टर 23 स्थित स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शुरू हुई है। इस वार्ड से दो निर्दलीय समेत कुल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here