अभिनेता रणबीर कपूर और अदाकारा आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग कर रहे हैं, जो मुंबई में चल रही है। सेट से आलिया-रणबीर की ताजा तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो ऑनलाइन लीक हुई हैं।रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर मूवी लव एंड वॉर जनवरी 2027 में रिलीज होगी, जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली इन दिनों फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो मुंबई में चल रही है। टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लव एंड वॉर के सेट से कुछ एक्सक्लूसिव पिक्स लगी हैं, जिनमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। ये दोनों सेट के अंदर जा रहे थे, जब हमारे फोटोग्राफर ने ये पिक्स कैमरे में कैद की हैं। दोनों ही कलाकार नो-मेकअप लुक में नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि ये शूटिंग के लिए वैनिटी वैन में तैयार होंगेLove and War की शूटिंग मुंबई में कर रहे हैं Alia Bhatt-Ranbir Kapoor
टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ जो एक्सक्लूसिव पिक्स लगी हैं उनके अनुसार आलिया भट्ट सीधे अपनी वैनिटी वैन की तरफ बढ़ रही हैं। उनके साथ उनका स्पॉट बॉय और बॉडीगार्ड भी हैं। ऐसा लग रहा है कि आलिया भट्ट अपनी कार से निकलकर आई हैं और तैयार होने के लिए आगे बढ़ रही हैं। खबरों की मानें तो संजय लीला भंसाली रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ एक सॉन्ग सीक्वेंस शूट कर रहे हैं, जिसका सेट गोरेगांव ईस्ट, मुंबई में लगाया गया है। शूटिंग सेट से सामने आई पिक्स में विक्की कौशल दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वो इस सीक्वेंस का हिस्सा नहीं हैंसांवरिया के बाद यह पहला मौका है जब रणबीर कपूर ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ किसी मूवी के लिए हाथ मिलाया है। संजय के साथ डेब्यू करने वाले रणबीर कपूर सालों तक उनसे दूर रहे लेकिन अब फाइनली ये दोनों साथ आ रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल का भी अहम रोल है। इन तीनों कलाकारों को पहली बार बड़ी स्क्रीन पर साथ देखने के लिए दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं।










































