MI vs PBKS मैच की प्लेइंग इलेवन: रोहित के बिना उतर सकती है मुंबई, पंजाब की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की गुंजाइश नहीं

0
  •  आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स गुरुवार को एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच टक्कर हमेशा कांटे की रही है। दोनों टीमों के बीच कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें दोनों बराबरी पर हैं। वहीं, वानखेड़े में भी हिसाब 5-5 का रहा है। 2025 सीजन में पंजाब किंग्स ने दोनों मैच अपने नाम किए थे। ऐसे में गुरुवार को वानखेड़े में होने वाला यह मुकाबला संतुलन बदलने का बड़ा मौका लेकर आ रहा है।
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ पिछले मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण रोहित लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे। मुंबई को अब हर हाल में जीत की दरकार है और ऐसे में यह देखना होगा कि रोहित इस मैच के लिए उपलब्ध रहते हैं या नहीं। वैसे अगर मुंबई को अगर वापसी करनी है तो उसके सभी खिलाड़ियों को अपना योगदान देना होगा।
  • चहल की फिरकी से बचकर रहना होगा
  • मुंबई के खिलाफ युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड काफी अच्छा है, जहां उन्होंने 21 पारियों में 16.2 के स्ट्राइक रेट से 30 विकेट चटकाए हैं। चहल ने सूर्यकुमार यादव को 13 पारियों में चार बार आउट किया है। वहीं, हार्दिक पांड्या को भी 15 पारियों में चार बार पवेलियन भेजा है और उनके खिलाफ महज 95 के स्ट्राइक रेट से रन दिए हैं। आईपीएल 2026 की बात करें तो चहल ने तीन पारियों में 8.2 की इकॉनमी से तीन विकेट लिए हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ पिछले सीजन से अब तक उन्होंने 16 पारियों में 16 विकेट झटके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here