German Wind Turbine Technology क्या घर पर अपनी खुद की बिजली बनाने के लिए सिर्फ सोलर पैनल ही एकमात्र ऑप्शन हैं? एक समय तक इसका जवाब हां था, लेकिन अब आप अपने घर की छत पर अपनी खुद की पवन चक्की भी लगा पाएंगे। दरअसल सोलर पैनल कम धूप या रात के समय में किसी काम के नहीं रहते। इस कमी को जर्मनी की SkyWind Energy नाम की कंपनी ने समझा और एक माइक्रो विंड टरबाइन यानी कि छोटी पवन चक्की तैयार की है जिसे घर की छत पर लगाकर बिजली बना सकते हैं।
आमतौर पर पवन चक्कियां काफी बढ़ी और भारी-भरकम होती हैं लेकिन माइक्रो विंड-टरबाइन इतनी छोटी है कि आपके घर की छत पर फिट हो सकती है और ज्यादा जगह भी नहीं लेती है। यह उन इलाकों के लिए सोलर पैनल से बेहतर साबित हो सकती है, जहां हवा तेज चलती है।
इस विंड-टरबाइन की खासियत है कि यह उस समय भी बिजली बनाती है, जिस समय सोलर पैनल बिजली नहीं बना पाते। इसके अलावा अगर घर की छत पर जगह कम हो, तो भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि इसे एक पोल के सहारे छत












































