Mika Singh ने खत्म किया Daler Mehndi विवाद, CM धामी संग बातचीत पर बोले- कलाकार सम्मान के हकदार हैं.

0

Mika Singh Closed Daler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी संग हुए बर्ताव के लिए मीका सिंह ने कैबिनेट मंत्री से माफी की मांग की थी। लेकिन अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संग बातचीत के बाद उन्होंने मामले पर विराम लगा दिया।Mika Singh Closed Daler Mehndi Controversy: मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी संग उत्तराखंड के नवरात्रि इवेंट में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने गलत बर्ताव किया था। उन्होंने स्टेज पर दलेर मेहंदी पर आरोप लगाए थे कि वह शराब पीकर स्टेज पर आए हैं। इस मामले को लेकर मीका सिंह, कपिल शर्मा, अनुपम खेर और वीर दास जैसे कई कलाकारों ने दलेर मेहंदी का समर्थन किया। मीका सिंह ने दावा किया था कि अगर किसी ने दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) के हाथ में शराब देखी है तो वह गाना छोड़ देंगे। वहीं बीते दिन मीका सिंह ने ट्वीट कर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से माफी की मांग की थी। लेकिन अब मीका सिंह ने दलेर मेहंदी के विवाद पर विराम लगा दिया है। मीका सिंह ने ट्वीट कर बताया कि अभी उनकी और उनके भाई दलेर मेहंदी की बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हुई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: “मंत्री से कहिए Daler Mehndi जी से माफी …”, Mika Singh ने CM Pushkar Singh Dhami से लगाई गुहार

मीका सिंह (Mika Singh) ने दलेर मेहंदी संग हुई घटना और सीएम पुष्कर सिंह धामी संग हुई बातचीत पर लिखा, “मैं उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने हमारे साथ बातचीत करने के लिए समय निकाला और अपने प्यार भरे शब्दों से हमारा दिल जीत लिया। धामी जी की सादगी और गर्मजोशी ने हमें बेहद प्रभावित किया। उनसे बात करके हम बेहद खुश हैं और आभारी हैं।” मीका सिंह ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री ने दलेर मेहंदी को दोबारा उत्तराखंड बुलाने की बात कही है। मीका सिंह (Mika Singh) ने पोस्ट में लिखा, “मैं इस बात के लिए भी उनका धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमें भरोसा दिलाया है कि दलेर मेहंदी भाई को दोबारा उत्तराखंड बुलाया जाएगा और उन्हें वह प्यार, सम्मान और आदर दिया जाएगा, जिसके वे हकदार हैं।” मीका सिंह ने दलेर मेहंदी से हुई बात का जिक्र करते हुए लिखा, “दलेर भाई ने भी मुझे व्यक्तिगत रूप से फोन किया और इस मामले को यहीं खत्म करने का अनुरोध किया। मैं उनकी इच्छा का सम्मान करता हूं और अब सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहता हूं।”

मीका सिंह ने लिया था कैबिनेट मंत्री को आड़े हाथोंमीका सिंह ने ट्वीट में आगे लिखा कि धामी जी का धन्यवाद, जिन्होंने हमारी बात सुनी, दलेर भाई का समर्थन किया और इस मामले को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने में मदद की। कलाकार सम्मान के हकदार हैं और उत्तराखंड प्यार का हकदार है। आइए, हम सभी गरिमा, आपसी सम्मान और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here