MP प्राथमिक शिक्षक भर्ती में नया पेंच : 796 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की दोबारा होगी जांच; चूक हुई तो जाएगी नौकरी

0

भोपाल। प्राथमिक शिक्षक भर्ती-2025 की चयन प्रक्रिया के बीच लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से डीएलएड करने वाले 796 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का दोबारा सत्यापन कराने का फैसला लिया है।24 से 26 जुलाई तक होगी जांच

विभाग ने इसके लिए विशेष समिति गठित कर 24 से 26 जुलाई तक भोपाल में दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश जारी किए हैं। डीपीआई के अनुसार यह प्रक्रिया केवल उन अभ्यर्थियों के लिए होगी, जिन्होंने वर्ष 2017 से 2019 के बीच एनआईओएस से डीएलएड किया है और 18 से 21 जुलाई के दौरान आयोजित दस्तावेज सत्यापन में शामिल हुए थे।

इन सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपने मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

डीएलएड प्रमाण पत्र का होगा निरीक्षण

विभाग का कहना है कि एनआईओएस के माध्यम से डीएलएड करने की अनुमति केवल उन शिक्षकों को दी गई थी, जो पहले से किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कार्यरत थे। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि चयनित अभ्यर्थियों ने प्रवेश के समय निर्धारित पात्रता पूरी की थी और उनके सेवा संबंधी दस्तावेज एवं डीएलएड प्रमाण पत्र नियमों के अनुरूप हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here