Raaka: 8 महीने की प्रेग्नेंट Deepika Padukone ने की Allu Arjun की Sci-Fi की शूटिंग

0

दीपिका पादुकोण अपने काम को लेकर कितनी डेडिकेटिड हैं, ये तो हम सब ही जानते हैं। उनके साथ जिस डायरेक्टर ने भी काम किया है, दीपिका के प्रोफेशनलिज्म का कायल हो गया है। दीपिका की काम के प्रति दीवानगी ने साउथ डायरेक्टर एटली को भी उनका फैन बन दिया है, जो इन दिनों राका बनाने में व्यस्त हैं। फिल्म राका में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण लीड रोल प्ले करते दिखेंगे। इन दिनों दीपिका पादुकोण 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं लेकिन फिर भी राका की शूटिंग में लगातार व्यस्त हैं। उनकी प्रेग्नेंसी की वजह से मेकर्स को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। खबरों की मानें तो 8 महीने की प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण इन दिनों राका का आखिरी शेड्यूल शूट करने में व्यस्त हैंप्रेग्नेंसी में Raaka शूट कर रही हैं Deepika Padukone

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने फिल्मफेयर को बताया है, “दीपिका पादुकोण की डिलीवरी डेट बहुत ही नजदीक है लेकिन फिर भी वो राका की शूटिंग में व्यस्त हैं। दीपिका पादुकोण का ये 8वां महीना चल रहा है। दीपिका का ध्यान इस वक्त राका की शूटिंग खत्म करने पर है क्योंकि दूसरी बार मां बनने के बाद वो कुछ दिनों के लिए ब्रेक पर जाएंगी। वो प्रेग्नेंसी में लगातार शूट कर रही हैं ताकि मेकर्स को उनकी डिलीवरी के बाद किसी प्रकार की परेशानी ना हो। दीपिका जिस मेहनत के साथ राका शूट कर रही हैं, उसे देखकर फिल्म का क्रू उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा है।Atlee बना रहे हैं भारत की सबसे बड़ी Sci-Fi मूवी

डायरेक्टर एटली इन दिनों भारत की सबसे बड़ी साई-फाई मूवी बनाने में व्यस्त हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर अहम किरदारों में दिखाई देंगे। अल्लू अर्जुन अपनी राका के साथ साइंस फिक्शन जॉनर में कदम रख रहे हैं, जिसे भारत में बहुत ज्यादा एक्सप्लोर नहीं किया गया है। उम्मीद है कि एटली की राका 2027 में तहलका मचाएगी और बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here