Rajkumar Hirani on 3 Idiots 2-Munna Bhai 3: हाल ही में राजकुमार हिरानी ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल और ‘मुन्ना भाई 3’ को बनाने पर बड़ा अपडेट साझा किया है।Rajkumar Hirani on 3 Idiots Sequel and Munna Bhai 3: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ (3 Idiots) के सीक्वल को लेकर फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने इसके सीक्वल पर बड़ा अपडेट दिया है। राजकुमार हिरानी ने कंफर्म किया है कि वह अपनी राइटिंग टीम के साथ ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल की कहानी पर काम कर रहे हैं। डायरेक्टर ने यह भी क्लियर कर दिया है कि फिल्म तभी बनाई जाएगी जब इसकी कहानी पहली फिल्म की उम्मीदों पर खरी उतरेगी’3 Idiots’ के सीक्वल पर काम जारी
राजकुमार हिरानी ने हाल ही में एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘हम इस पर काम कर रहे हैं।’ हालांकि डायरेक्टर ने इस प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की। उनका कहना है कि जब फिल्म सही स्टेज पर पहुंच जाएगी, तभी इसे लेकर बात की जाएगी। राजकुमार हिरानी ने यह भी कहा कि सीक्वल में पहली फिल्म की स्टारकास्ट ही नजर आ सकती है। फिल्म में आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी एक बार फिर रैंचो, फरहान और राजू के किरदार में लौट सकते हैं’मुन्ना भाई 3′ पर भी आया बड़ा अपडेट
राजकुमार हिरानी ने सिर्फ ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर ही नहीं बल्कि अपनी दूसरी चर्चित फ्रेंचाइजी ‘मुन्ना भाई 3’ को लेकर भी अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि वह अभी भी फिल्म के तीसरे पार्ट की कहानी लिख रहे हैं। डायरेक्टर ने कहा कि ‘मुन्ना भाई 3’ का अब तक ना बन पाना इसकी सही ना मिलना कहानी है। उनका मानना है कि जिस फिल्म को दर्शकों ने इतना प्यार दिया है, उसका सीक्वल तभी बनाया जाना चाहिए जब कहानी उसके साथ न्याय कर सके। फिलहाल राजकुमार हिरानी दोनों ही चर्चित फ्रेंचाइजी की कहानियों पर काम कर रहे हैं। ऐसे में फैंस को ‘3 Idiots 2’ और ‘Munna Bhai 3’ दोनों के आधिकारिक ऐलान का इंतजार रहेगा।










































