Satellite To Mobile: Airtel और Starlink ने शुरू की D2D सर्विस, अफ्रीका में 30 दिन का फ्री ट्रायल, जानें भारत में कब तक आने की उम्मीद?

0

Airtel Starlink D2D Service: एयरटेल ने अफ्रीका में डायरेक्ट-टू-मोबाइल सैटेलाइट कनेक्टिविटी की शुरुआत की है। यह शुरुआत स्टारलिंक की मदद से की गई है और इसका 30 दिनों का फ्री ट्रायल भी उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि भारत में इस तरह की सर्विस कब मिल सकेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में एयरटेल का OneWeb, Jio और स्टारलिंक सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में फाइनल सरकारी मंजूरी मिलते ही भारत में भी ऐसी सर्विस मिल सकती है।Starlink Direct To Cell Launch: Airtel स्टारलिंक के साथ मिलकर डायरेक्ट-टू-मोबाइल सैटेलाइट कनेक्टिविटी 30 दिनों के लिए मुफ्त ट्रायल के तौर पर दे रहा है। इस सर्विस की शुरुआत Airtel अफ्रीका ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में की है। फ्री ट्रायल के तहत एयरटेल अफ्रीका के ग्राहकों को मुफ्त डायरेक्ट-टू-मोबाइल सैटेलाइट कनेक्टिविटी सर्विस मिलेगी। यह उन जगहों पर काम आएगी जहां जंगल, पहाड़ या दूर-दराज के इलाके में रहने वाले लोगों को रेगुलर नेटवर्क आसानी से नहीं मिलता है।

इसके बाद अब लोग यह भी जानना चाह रहे हैं कि इस सर्विस का फायदा भारत में मिलेगा या नहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बात काफी हद तक भारत में स्टारलिंक या किसी देसी टेलीकॉम द्वारा सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू होने पर निर्भर करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here