SCO Summit: आतंकवाद पर पीएम मोदी की दो टूक, कहा- इसे जड़ से करना होगा खत्म; देखते रह गए शहबाज शरीफ

0

SCO समिट में पीएम मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर खरी-खरी बात कही। पीएम ने कहा कि आतंकी संगठनों में भर्ती रोकनी होगी और इसके खिलाफ पूरी दुनिया को एकजुट होना होगा। इस दौरान शहबाज शरीफ भी मौजूद थे।PM Modi in SCO Summit: पीएम मोदी ने बिश्केक में हो रहे एससीओ समिट में आतंकवाद के मुद्दे पर खरी-खरी बात कही। इस दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए आतंक के इकोसिस्टम को खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि आतंकी संगठनों में भर्ती रोकनी होगी और इसके खिलाफ पूरी दुनिया को एकजुट होना होगा। कोई भी देश इससे सुरक्षित नहीं है।

बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में आतंकवाद पर कड़ा संदेश देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संपूर्ण आतंकी तंत्र को ध्वस्त करने का आह्वान किया और इस बात पर जोर दिया कि दोहरे मापदंड के लिए कोई जगह नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी की ये सख्त टिप्पणियां गोलमेज सम्मेलन के दौरान आईं, जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और अन्य एससीओ नेता भी उपस्थित थे।

दोहरे मापदंड के लिए कोई जगह नहीं

उन्होंने कहा, हमें एक स्वर में कहना होगा कि इस गंभीर मुद्दे पर दोहरे मापदंड के लिए कोई जगह नहीं है। जो देश आतंकवाद को नीतिगत हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हैं और आतंकवादियों को पनाह और समर्थन प्रदान करते हैं, उन्हें स्पष्ट संदेश दिया जाना चाहिए: आतंकवाद किसी के लिए भी रणनीतिक संपत्ति नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ के अलावा, किर्गिज राजधानी में हुई चर्चा में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कसीम-जोमार्ट टोकायेव, उज्बेक राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव और ताजिक राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन ने भाग लिया।पीएम मोदी ने ने कहा, हमें एक सुर में यह कहना होगा कि आतंकवाद के मामले में दोहरे मापदंडों की कोई जगह नहीं हो सकती। हमें आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम यानी इसकी फंडिंग, भर्ती, कट्टरपंथ और सुरक्षित ठिकानों को खत्म करना होगा। उनका साफ इशारा पाकिस्तान की ओर था जिसे भारत के खिलाफ आतंकवाद फैलाने और वैश्विक टेरेरिज्म को खाद-पानी मुहैया कराने के लिए काफी हद तक जिम्मेदार माना जाता है। शहबाज के पास पीएम मोदी की खरी-खरी बातों को सुनने के अलावा और कोई चारा नहीं था, और वह चुपचाप भाषण सुनते रहे।

  • आतंकी संगठनों की भर्ती रोकनी होगी
  • आतंक के खिलाफ एकजुट होना होगा
  • आतंकवाद पर दोहरा मापदंड नहीं चलेगा
  • आतंकवाद को जड़ से खत्म करना होगा
  • आतंक के इकोसिस्टम को खत्म करना होगा
  • कोई भी देश आतंकवाद से सुरक्षित नहीं है

पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?

इस दौरान पीएम मोदी ने SCO का मतलब भी समझाया। उन्होंने कहा – सिक्योरिटी, C- कनेक्टिविटी, O-अपॉर्चुनिटी। हमें आतंकवाद के संपूर्ण तंत्र के साथ-साथ उसके वित्तपोषण को भी खत्म करना होगा। हमें एक स्वर में कहना होगा कि आतंकवाद से निपटने में दोहरे मापदंड की कोई जगह नहीं है। युद्ध के मैदान में कोई समाधान नहीं है और सभी युद्धों और संघर्षों का समाधान संवाद और कूटनीति के माध्यम से होना चाहिए। भारत के लिए, एससीओ सम्मेलन महान सभ्यता, संस्कृति और विचारों का संगम है। कनेक्टिविटी के प्रयासों में सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान होना चाहिए। बाजारों को जोड़ने, व्यापार को सुगम बनाने और विकास के नए रास्ते खोलने वाले सभी प्रयासों का भारत समर्थन करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here