भारत में पड़ने वाली भीषण गर्मी ना सिर्फ लोगों को प्रभावित कर रही है। बल्कि इसका असर गैजेट्स जैसे स्मार्टफोन्स पर भी देखने को मिल रहा है। अधिक तापमान के कारण स्मार्टफोन को भी नुकसान पहुंच रहा है। कई बार आपने नोटिस किया होगा कि फोन चार्ज होते-होते बीच में रुक जाता है। मेरा पास आईफोन 17 प्रो मैक्स है और कई बार चार्ज होते-होते ज्यादा गर्म हो जाने के कारण बीच में ही उसकी चार्जिंग रुक जाती है। गर्मी के कारण फोन भी गर्म हो जाता है और इससे उसकी बैटरी खराब होने का खतरा रहता है। नए फोन की बैटरी भी खराब हो सकती है। इस कारण मैंने फोन इस्तेमाल करने की कुछ आदतों के साथ-साथ फोन की सेटिंग में भी कुछ मामूली बदलाव किए ताकि उसे भीषण गर्मी में भी सुरक्षित रखा जा सके और ये तरीके स्मार्टफोन यूजर्स के भी काफी काम आ सकते हैं। आइये, जानते हैं।भारत के एक प्रमुख फिटनेस इन्फ्लुएंसर चिराग बड़जात्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि उनका iPhone 17 Pro Max चार्ज होना बंद हो गया क्योंकि वह बहुत अधिक गर्म हो गया था। ये कई बार मेरे साथ भी हुआ है।













































